Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
घर पर बनाइये खुद से पील ऑफ मास्क

पील ऑफ मास्क बाजार में थोड़े कम ही देखने को मिलते हैं। पील ऑफ मास्क चेहरे पर से ब्लैकहेड्स और डेड स्किन को आसानी से निकालने में मदद करता है। घर में आप अपने चेहरे के लिये बहुत तरह के फेस मास्क बनाती होगी लेकिन आपको पील ऑफ फेस मास्क बनाने की रेसीपी शायद ही पता होगी।
इसे घर पर बनाना आसान है पर यह कितना गाढा होगा इस बात पर आपको ध्यान देने की जरुरत है। आज हम आपको पील ऑफ फेस मास्क बनाना सिखाएंगे जो कि प्राकृतिक चीजों से बना हुआ है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

घर पर बनाइये खुद से पील ऑफ मास्क
1. एग वाइट फेस मास्क- अगर आपको अपने चेहरे से ब्लैकहेड साफ करने हैं तो अंडे का सफेद भाग ले कर उसमें पाउडर वाली चीनी मिलाइये और पूरे चेहरे पर लगा लीजिये। अब एक टिशू पेपर ले कर अपने चेहरे पर रखें और हल्के से दबाएं। अब टिशू के ऊपर दुबारा अंडे और चीनी का पेस्ट लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। जब यह सूख जाए तब टिशू को पकड़ कर ऊपर की ओर खींचे, सारे ब्लैकहेड टिशू पर ही चिपक जाएंगे।
2. ग्रीन टी और लेमन फेस मास्क- ग्रीन टी को पानी में मिलाइये और उसमें नींबू निचोड़ दीजिये। उसके बाद उसमें थोड़ा सा जिलेटिन पाउडर मिलाइये। इसे 30 सेकेंड के लिये ओवन में रखें और दुबारा मिला कर चेहरे पर लगाइये। अब अपने चेहरे को ढंक लीजिये और 10 मिनट बाद जब यह सूख जाए तब इसे नीचे से ऊपर की ओर निकालिये।
3. ऑरेंज पील फेस मास्क- संतरे के छिलके को धूप में कम से कम दो दिन सुखा कर उसका पाउडर बना लीजिये। अब गैस पर मध्यम आंच पर 1 कप पानी उबालें, उसमें चीनी डाल कर उसे आधा होने तक पकाएं। अब इसमें 1 चम्मच सूखा संतरे के छिलके वाला पाउडर डालें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद जब यह सूख जाए तब इसे ऊपर की ओर निकाले। इससे आपके ब्लैकहेड्स और डेड स्किन दोनों ही साफ होगें।



Click it and Unblock the Notifications