Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चमदार त्वचा के लिये कद्दू फेस पैक
आज कल लड़कियां बाजारू प्रोडक्ट लगाने के बजाए घर बना फेस पैक लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके लिये फलों से ले कर सब्जियों तक का प्रयोग होता है, जिसमें आम, पपीता, स्ट्रॉबेरी, एवाकाडो, गाजर और खीरे शामिल हैं। क्या आप जानती हैं कि सब्जी बनाने के लिये प्रयोग होने वाला कद्दू भी सौंदर्य लाभ पहुंचाता है।
हम कद्दू को उतनी ज्यादा अहमियत नहीं देते जितनी कि उसे देनी चाहिये। लेकिन कद्दू खाने में टेस्टी होने के साथ साथ विटामिन, पोषण और मिनरल से भरा है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि पूरे शरीर के लिये अच्छा माना जाता है। यदि कद्दू को चेहरे पर लगा दिया जाए तो यह स्क्रब के रूप में काम कर के त्वचा से मृत्य कोशिकाओं को साफ कर देगा। साथ ही यह सन टैन और सन बर्न को भी ठीक कर देता है।
यह बालों के लिये बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें पोटैशियम पाया जाता है। बाल झड़ रहे हों या फिर उनकी ग्रोथ बढानी हो तो गद्दू के गूदे से अपने सिर की मसाज कर लीजिये। इतनी सारी जानकारियों के बाद आइये देखते हैं कद्दू के फेस पैक में ऐसा क्या छुपा है जो आपके चेहरे को
चमकदार बना देगा।

कद्दू पल्प
अपने चेहरे को कद्दू के पल्प से हर रोज 10 मिनट के लिये मसाज कीजिये। इससे त्वचा गोरी बनेगी और दाग भी गायब होगें।

कद्दू और एग फेस पैक
अंडे की सफेदी के साथ कद्दू के गूदे को मिक्स करें। ऊपर से उसमें कुछ बूंद शहद और दूध कि मिला दें। फिर इस पेस्ट को अपनी गर्दन और चेहरा पर 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें और पाएं ग्लोइंग और एक्ने फ्री त्वचा।

कद्दू और एप्पल साइडर वेनिगर
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो एक कटोरे में कद्दू के गूदे को मैश करें और उसमें शहद और एप्पल साइडर वेनिगर डाल कर गाढा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

कद्दू, चीनी
अगर आपकी स्किन टोन डार्क है तो आप कद्दू की स्लाइस काटे और उसमें आधा चम्मच चीनी मिला कर चेहरे पर स्क्रब करें। इसे 15 मिनट छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

कद्दू और बेसन
यह स्क्रब और फेस पैक दोनों ही रूपों में प्रयोग किया जा सकता है। कद्दू की स्लाइस कर के पीस लीजिये फिर उसमें बेसन मिलाइये और कुछ बूदें दूध और नींबू के रस की मिलाइये। इसे 15 मिनट के लिये लगाइये और फिर ठंडे पानी में धो लीजिये। यह फेस पैक हर स्किन के लिये सूट करेगी।

दही और कद्दू
इस फेस पैक को लगा कर तुरंत ग्लो आता है। कद्दू के गूदे को दही के साथ मिलाइये और उसमें नींबू का रस और शहद डाल दीजिये। मिक्स कीजिये और लगाइये। 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

कद्दू और बादाम
बादाम को पीस लें, उसमें कुछ बूंद शहद कि मिलाएं। फिर उमसें कद्दू का गूदा मिलाइये और चेहरे की मसाज या फिर स्क्रब कीजिये। चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

चंदन और कद्दू
अगर आपको एक्ने से मुक्ती चाहिये तो चंदन पाउडर को कद्दू के गूदे के साथ मिलाइये। उसमें शहद की बूंदे डालिये और 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दीजिये और फिर चेहरा धो लीजिये। इससे एक्ने के दाग भी साफ हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
