Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
त्वचा फटने पर कीजिये ये उपचार
क्या आपकी त्वचा अक्सर फट जाती है? या आपके चेहरे पर मुंहासे इतने ज्यादा होते है कि चेहरे पर रूखापन आ जाता है और त्वचा खुरदुरी हो जाती है। त्वचा फटने का सबसे प्रमुख कारण तनाव या ड्रिप्रेशन होता है। कम उम्र के लोगों में तनाव या चिंता का कोई कारण नहीं होता लेकिन उनकी जीवनशैली और खाने - पीने का तरीका खराब होने की वजह से त्वचा फटने लगती है। चॉकलेट , मिठाईयां और स्नैक्स खाने से त्वचा पर सीधा असर पड़ता है।
अगर आपको चेहरा, सुंदर और खूबसूरत बनाना है तो सबसे पहले अपनी दिनचर्या सुधारनी होगी, उसके बाद त्वचा का पूरा ख्याल रखना होगा। खराब त्वचा सुंदर से सुंदर चेहरे को भद्दा बना देती है। जरूरी नहीं है कि आप अपने चेहरे की त्वचा को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए मंहगे कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करें। घर पर भी कई सामग्रियों के इस्तेमाल से त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है और फटी त्वचा का उपचार भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको समय देने और धैर्य रखने की आवश्यकता होती है। उपचार में समय लगता है।
आइए जानते है कि चेहरे की फटी त्वचा का उपचार कैसे करें : -

1) मसाले लगाएं :
आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा कि मसाले को चेहरे पर लगाने से उसकी त्वचा कैसे ठीक हो सकती है। लेकिन यह सच है। दालचीनी और शहद को आपस में अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लेप की तरह लगा लें। इन दोनों के सेवन से फटी त्वचा में आराम मिलता है और चेहरे का रूखापन भी गायब हो जाता है। दालचीनी में एंटी - बैक्टीरियल गुण होते है जो चेहरे में पनपने वाले कीटाणुओं को मार देते है और शहद त्वचा को मुलायम बना देता है। इस लेप को चेहरे पर 5 मिनट लगाकर रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
2) अंडे की सफेद जर्दी :
चेहरे की फटी त्वचा के लिए अंडे की सफेद जर्दी रामबाण है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो फटी त्वचा को भर देता है। सप्ताह में एक बार अंडे का सफेद भाग चेहरे पर लगाएं, इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। इसे लगाने के बाद सूखने तक ऐसा ही छोड़ दें और उसके बाद धुल लें।
3) पपीता :
चेहरे की फटी त्वचा पर पपीता सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। आजकल मार्केट में भी कई ऐसे प्रोडक्ट मिलते है जिनमें पपीता मिला होता है। आप पपीता का एक हिस्सा लें, उसके काले बीज निकाल दें और गूदे को अच्छी तरह पीस लें। इस पीसे हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाकर मसाज करें और 15 - 20 मिनट के लिए ऐसा ही छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। यह चेहरे की फटी त्वचा को सही करने का सबसे अच्छा उपचार है।
4) क्या आपको केला पसंद है?
अगर आपको केला खाने में अच्छा लगता है तो इसके गुण भी आपको अच्छी तरह पता होंगे। इसके गुणों में से एक गुण फटी त्वचा को सही करना भी होता है। एक केला लें, उसे छीलकर अच्छी तरह पीस लें। पीसे हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
5) नींबू :
कोई भी ब्यूटी टिप्स बताया जाएं और उसमें नींबू के बारे में चर्चा न हों, ऐसा संभव नहीं। नींबू बेहद गुणकारी होता है, इसमें विटामिन सी होता है जिससे त्वचा में निखार आता है। कई लोग सोचते है कि नींबू लगाने से त्वचा और ज्यादा फटी जाएगी, लेकिन ऐसा कतई नहीं है। नींबू लगाने से फटी त्वचा में आराम मिलता है। शुरूआत में इसे लगाने से हल्की जलन होती है लेकिन रोज लगाने से चेहरा चमक जाता है। नींबू के रस को एक चम्मच में निचोड़ लें और पूरे चेहरे पर लगा लें। इसे सूख जाने दें और 10 मिनट के बाद धो लें।
6) पुदीने से करें तरोताजा :
पुदीना ठंडक से भरपूर होता है, अगर आपके चेहरे की त्वचा फट जाएं, उसमें दाने और मुंहासे निकलते हों, तो पुदीना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। पुदीने की पत्तियों को पीसकर उनका जूस निकाल लें और उसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इसे लगाने से चेहरे में ताजगी आती है।



Click it and Unblock the Notifications
