Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ
स्किन बर्न का कैसे करें उपचार

स्किन बर्न सूरज की रोशनी, गर्मी और आग के कारण हो सकता है। त्वचा का जलना छोटे या बड़े दोनों स्तर पर हो सकता है। स्किन बर्न से वह जगह फूल कर लाल पड़ जाता है और इससे स्किन टिशू भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में स्किन बर्न का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि कई बार इससे गंभीर स्किन कैंसर भी हो जाता है।
आमतौर पर स्किन बर्न को तीन श्रेणी में बांटा जा सकता है। पहला है फर्स्ट डिग्री बर्न। इसमें त्वचा मामूली रूप से जलती है और इसमें स्किन के एपिडर्मल लेयर में सूजन आ जाता है। इसका उपचार घर में भी किया जा सकता है और यह ज्यादा गंभीर भी नहीं होता है। दो अन्य है सेकेंड डिग्री बर्न और थर्ड डिग्री बर्न। इसमें टिशू गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाता है और इसका इलाज प्रशिक्षित डॉक्टर से ही करवाना चाहिए।
इस आर्टिकल में हम आपको फर्स्ट डिग्री बर्न के कुछ उपचार के बारे में बताएंगे। इसका उपचार कुछ घरेलू तरीके से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

1. शहद:
यह एक सामान्य घरेलू उपचार है। इसमें जले हुए हिस्से पर शहद लगया जाता है। कच्चा शहद एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक होता है और इसमें उपचार का अद्भुत गुण होता है।

2. सिरका:
सिरका जलन को कम करता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। सिरका को लगाने से पहले इसमें पानी मिलाकर इसे पतला कर लेना चाहिए। एक कपड़े को सिरका से गीला कर लें और जले हुए हिस्से पर रखें। इसका असर काफी तेजी से होता है। अगर आप नियमित अंतराल पर सिरके का इस्तेमाल करेंगे तो दर्द और सूजन से आपको राहत मिलेगी।

3. एलोवेरा:
एलोवेरा में ढेरों एसमेनन पाए जाते हैं, जो कि स्किन बर्न के उपचार में मदद करते हैं। एलोवेरा के तरल को सीधे जले हुए हिस्से पर लगाया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरल का कोई साइड इफैक्ट नहीं होता और यह जले हिस्से पर तेजी से असर करता है।

4. डाइलूटेड लैवेंडर ऑयल:
डाइलूटेड लैवेंडर ऑयल भी जलने के दर्द को काफी कम करता है। एलोवेरा का तरल, विटामिन सी, लैवेंडर ऑयल और विटामिन ई आपस में मिलकर एक बेहतरीन औषधि का काम करता है। यह सूजन को कम करने के साथ-साथ दर्द को भी कम करता है। साथ ही जलन के एहसास को भी कम करता है।

5. केले का छिलका:
केले के छिलके को जली त्वचा पर लगाने से दर्द और सूजन कम होता है। एक तरह से यह त्वचा को फिर से पहले जैसा कर देता है। केले के छिलके को जली त्वचा पर तब तक रखना चाहिए, जब तक कि छिलका काला न पड़ जाए। साथ ही केले का छिलका और दही का मिश्रण भी त्वचा के जलने पर काफी असरदार होता है।

6. ठंडा पानी:
जली त्वचा पर ठंडा पानी डालने या बर्फ के टुकड़े को रगड़ने से दर्द बहुत ज्यादा कम हो जाता है। यह एक अस्थाई समाधान और जलने के तुरंत बाद इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

7. ऐलमंट और मॉइस्चराजर्स:
अगर जलन बहुत ज्यादा हो तो फिर आपको मॉइस्चराजर्स और स्किन ऐलमंट का इस्तेमाल करना चाहिए। यह जलन को कम करता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही यह मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications