Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
नींबू का रस हटाए ब्लैकहेड
चेहरे के लिये नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच होता है। यह सिट्रस फल हमारी त्वचा के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। आप नींबू के छिलके का प्रयोग डेड स्किन, ब्लैकहेड को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकते हैं, यह खुले हुए पोर्स को भी ठीक करने में मददगार होता है।
चेहरे की सबसे खराब समस्या ब्लैकहेड होती है, जो कि देखने में बहुत ही भद्दी लगती है। नींबू का रस एक स्क्रब की तरह कार्य करता है जो कि ब्लैकहेड को प्राकृतिक तरीके से साफ कर देता है। यदि आपको भी घर पर ब्लैकहेड साफ करना हो तो नींबू का रस अपनाइये।

ऐसे बनाइये स्क्रबर-
1. लेमन स्क्रब: अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोइये। नींबू की एक स्लाइस लीजिये और नाक के आस-पास रगडिये। इसे 3-4 मिनट तक रगड़ने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिये। यदि चेहरे पर ज्यादा ब्लैकहेड्स हैं तो इसे दिन में 2 बार दोहराइये।
2. नींबू और चीनी- आप चाहे तो नींबू के रस में चीनी मिला कर स्क्रब कर सकती हैं या फिर नींबू के स्लाइस पर चीनी छिड़क कर नाक के पास रगड सकती हैं। इस स्क्रब से एक्ने भी साफ होते हैं।
3. नींबू रस और अंडा- अंडे के सफेद भाग में नींबू की कुछ बूंदे मिलाइये, इसे चेहरे पर लगाइये और सूखने दीजिये। फिर इसे पील की तरह चेहरे से निकालिये और चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।
4. नींबू रस और रोज वॉटर- कुछ बूंद रोज वॉटर की लीजिये और उसमें नींबू का रस मिलाइये। इसमे कॉटन की बॉल डालिये और ब्लैकहेड वाली जगहों पर 3-4 मिनट के लिये लगाइये। इससे आपको वाइटहेड से भी मुक्ती मिलेगी। इसे दिन में दो बार लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications