Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
नाक पर पडे़ चश्में के निशान से पाएं छुटकारा
वे लोग जो सालों से चश्मा लगाएं हुए होते हैं, उनके नाक पर एक गहरा निशान पड़ जाता है, जो देखने में काफी गहरा और लाल रंग का प्रतीत होता है। साथ ही कुछ लोग चश्मे के इतने आदि हो जाते हैं कि उन्हें कॉन्टैक्ट लेंस की बातें भी समझ में नहीं आती। खैर, आप इस मामले में कुछ भी नहीं कर सकते क्योंकि चश्मा पहनना अब आपकी जरुरत बन गई है। लेकिन तब क्या करें जब नाक पर गहरा निशान पड़ गया हो और चश्मा उतारते ही वह हर किसी के सामने दिखाई पड़ता हो। ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जो न के वल आपकी नाक पर पडे़ निशान को हटा देगें बल्कि उसे पुरानी रंगत भी देगें। आइये जानते हैं-
नाक पर पडे़ चश्में के निशान से पाएं छुटकारा

1. करें मॉइस्चराइजिंग- नाक के पास की त्वचा पर पडे़ गहरे निशानों को सही तरीके से मॉइस्चाराइज करने की जरुरत होती है, जिससे कि वह त्वचा कोमल और मुलायम हो जाए। इसके लिये नॉन ऑयली क्रीम का उपयोग दिन में 2 बार करें।
2. प्राकृतिक ब्लीचिंक- निशान पड़ी त्वचा पर ब्लीचिंक करने से वह त्वचा बिल्कुल आपके चेहरे की त्वचा की तरह हो जाएगी। प्राकृतिक ब्लीचिंक के लिये आप टमाटर, या आलू की स्लाइस का उपयोग कर सकती हैं।
3. टोनर का प्रयोग- टोनर का रेगुलर प्रयोग, नाक की त्वचा पर पड़े निशान को साफ करेगी और उस त्वचा को और भी ज्यादा मजबूत और इलास्टिक बनाएगी।
4. प्राकृतिक उपचार- निशान वाली जगह पर खीरे की स्लाइस से मसाज कीजिये या फिर विटामिन ई से भरा बादाम का तेल, और या फिर ओट, दूध और शहद के पेस्ट से निशान को साफ कीजिये। इन्हें प्रयोग करने से त्वचा में खिचांव रहेगा और वह त्वचा ब्लीच हो कर साफ हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
