Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
गुलाबी त्वचा के लिये लगाइये केसर फेस पैक
सुन्दरता के लिये प्रयोग की जाने वाली केसर एक बहुत ही गुणकारी सामग्री है। इसका उपयोग ज्यादातर एशिया और यूरोप के देशों में किया जाता है। केसर बहुत महंगा आता है क्योंकि केवल 1 ग्राम केसर पैदा करने के लिये बहुत सारे फूलों का उपयोग करना पड़ता है।
हांलाकि केसर त्वचा के लिये बहुत अच्छी होती है और इसका फेस पैक लगाने से त्वचा पर गुलाबी रंग का निखार आ जाता है। यदि आपको साफ और चमकती त्वचा चाहिये तो इसका उपयोग कीकिये। आइये जानते हैं केसर के कुछ उपयोगी फेस पैक।

घर पर बनाइये केसर फेस पैक -
1. केसर और दूध- आप इस फेस पैक को हर रोज या फिर हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं। इससे आपका चेहरा गुलाब की तरह चमकने लगेगा।
2. केसर और चंदन पाउडर- यह पैक ऑयली स्किन वालों के लिये बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा यह सन टैन, एक्ने और पिंपल से भी लड़ता है। इसमें थोडा़ सा दूध मिलाइये और 5 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। चाहें तो इसमे शहद भी मिला सकती हैं।
3. केसर और पपीता- पपीता में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन के लिये बहुत ही अच्छे होते हैं। एक कटोरे में पका पपीता, दूध, शहद और केसर मिलाइये। इसको चेहरे पर 10-15 मिनट के लिये लगाइये और बाद में ठंडे पानी से धो लीजिये।
4. केसर, दूध और तेल- इस फेस पैक से चेहरे का रंग हल्का पड़ता है। एक कटोरे में केसर, दूध, रोज वॉटर और ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाइये । इस स्क्रब जैसे फेस पैक से आपकी स्किन गोरी बनेगी और ग्लो करेगी।
5. केसर, शहद और बादाम- रोतभर बादाम को पानी में भिगोइये और बाद में पेस्ट बना लीजिये। केसर को गुनगुने पानी में भिगोइये और बाद में उसमें शहद और नींबू का रस मिलाइये। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाइये, जिससे झुर्रियां, एक्ने और दाग दूर हों।



Click it and Unblock the Notifications
