Latest Updates
-
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स
घरेलू स्क्रब से हटाएं चेहरे के बाल
महिलाओं के लिये चेहरे पर बाल होना एक गंभीर समस्या होती है। सुंदर त्वचा को मेंटेन करने के लिये उन्हें ना जाने क्या क्या करना पड़ता है। चेहरे पर यदि बाल हो तो चेहरा गंदा और काला दिखाई पड़ने लगता है। ब्लीचिंग करवाने से कुछ हद तक राहत मिल सकती है लेकिन यह पूरी तरह से सेफ नहीं होती।
तो ऐसे में आप कुछ घरेलू उपचारों से चेहरे के बालों से मुक्ती पा सकती हैं। ऐसे होममेड फेशियल स्क्रब हैं जिसको लगाने से अपाके चेहरे के बाल धीरे धीरे कम हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

स्क्रब-
1. हल्दी पबटन- बेसन को हल्दी के साथ मिलाइये, उसमें हल्का सा सरसों का तेल डाल कर गाढा पेस्ट बनाइये। इसे चेहरे पर लगा कर रगडिये और इसे हफ्ते में दो दिन लगाइये।
2. हल्दी और नमक- हल्दी पाउडर को नमक के साथ मिलाइये। इसके कुछ बूंद नींबू और दूध की भी मिला सकती हैं। इस स्क्रब से 5 मिनट के लिये मसाज कीजिये। इससे आपके चेहरे के बाल गायब होंगे और चेहरा सफेद भी होगा।
3. नींबू और शहद- इस पेस्ट को मिला कर अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिये लगा रहने दीजिये। इसके बाद इसे रगड कर छुडाइये और ठंडे पानी से धो लीजिये।
4. चीनी स्क्रब- चीनी डेड स्किन को हटाती है और चेहरे के बालों को जड़ से निकाल देती है। अपने चेहरे को पानी से गीला कीजिये, उस पर चीनी लगा कर रगडिये। ऐसा हफ्ते में 2 बार जरुर कीजिये।
5. कार्न फ्लोर, चीनी और अंडा- एक कटोरे में 1 अंडे का सफेद भाग ले कर चीनी और कार्न फ्लोर के साथ मिला दीजिये। इस स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाइये। 15 मिनट मसाज करने के बाद 5 मिनट छोड़ दीजिये और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें।
6. दही, आटा और हल्दी- बेसन को हल्दी और दही के साथ मिलाइये और चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाइये। इसे बाद में दूध और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें।



Click it and Unblock the Notifications