Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
झाइयां और ब्लैकहेड हटाए आम
कुछ महीनों में आम यानी की फलों का राजा बाजार में मिलना शुरु हो जाएगा। आम की महक हर किसी का मन मोह लेती है और भूख बढा देती है। क्या आप जानती हैं कि आम आपको खूबसूरत बनाने के लिये भी बहुत काम आ सकता है। अगर आप आम खा कर उसके छिलके को फेक देती हैं तो आपको बता दें कि छिलका भी बडे़ का होता है। इसे धूप में सुखा कर इसका पाउडर बना सकती हैं और फेस पैक बना सकती हैं। आम त्वचा को चमकदार और सुदंर बना सकता है।
आम के पल्प को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर से ब्लैकहेड्स, झाइयां, डार्क सपॉट आदि मिटती है। आइये और जानते हैं आम के सौंदर्य वर्धक फायदे।

आम के सौंदर्य वर्धक फायदे
1. स्क्रब- एक टी स्पून आम का पल्प लें, उसमें आधा चम्मच दूध या मिक्ल पाउडर, शहद मिलाएं और अपने चेहरे पर गोलाई में मले। इससे डेड स्किन और ब्लैकहेड्स साफ होते हैं साथ ही चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।
2. फेस पैक- आम तौर पर हम आम के छिलके को फेक देते हैं, पर आप इसे धूप मे सुखा कर पाउडर बना सकती हैं। इसमें दही मिलाएं और फेस पैक बना लें। इससे चेहरे के डार्क स्पॉट, झाइयां हटती हैं।
3. कच्चे आम का रस- कच्चे आम का टुकड़ा कर के उसे पानी में उबाल लें। इस पानी को चेहरे के पिंपल हटाने में इस्तमाल कर सकती हैं। इस पानी से अपने मुंह को दिन में दो बार धोएं।
4. क्लींजर- 1 चम्मच गेहूं का आटा ले कर उसमें आम का गूदा मिलाएं और त्वचा पर प्रयोग करें। यह चेहरे के पोर्स के अंदर जा कर उसे साफ करेगा।
5. टैनिंग हटाए- कच्चे या पके आम के छिलके को अपने हाथ और पैरों पर मलें, इसके बाद उस पर दूध की मलाई लगाएं। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से त्वचा को धो लें। इससे टैनिंग दूर होती है।



Click it and Unblock the Notifications