Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
गर्मियों में पुरुषों के लिये त्वचा संबंधित टिप्स
ज्यादा तर पुरुष यह मानते हैं कि त्वचा की देख रेख करना और मौसम के हिसाब से अपने कोस्मेटिक पदार्थों को बदलना महिलाओं के काम हैं। पर कुछ हद तक यह सही भी है। आम तौर से देखा जाए, तो पुरुषों की त्वचा पर ज्यादा बडे छिद्र होते हैं, जिसके कारण उनकी त्वचा पर ब्रेक-आउट और क्लोड पोर्स होने की संभावना अधिक होती है। वे महिलाओं की तरह अपने चहरे पर आने वाले तेल को रोकने के लिए किसी भी ट्रैन्स्लूसन्ट पाउडर का उपयोग नहीं करते। गर्मियों में, वे अपना ज्यादा तर समय धूप में बिताते हैं, अतः अनिश्चित रुप से उन्हें त्वचा संबंधित परेशानियाँ हो सकती है।
आप पुरुष हों या चाहे महिला, आपको गर्मी के दिनों में अपने चेहरे का खास ख्याल रखना चाहिये। तो कैसे इस गर्मी में अपनी त्वचा का निखार बरकरार रखेंगे? यह सोचते हुए पसीना ना बहाए, केवल कुछ त्वचा संबंधित टिप्स का पालन करें और फर्क देखें। ज्यादा जानकारी के लिए आगे इस लेख को पढें।

चहरे को दिन में दो बार साफ करें
पुरुषों की ज्यादा तर त्वचा ऑईली होती है। इसलिए अपने चहरे को दिन में दो बार किसी क्लेन्जर या फेस वॉश से साफ करें। चहरे को ज्यादा साबुन से ना धोए। क्लेन्जर आपके पोर्स को साफ कर अतिरिक्त तेल को निकालता है। क्लेन्जर से अपनी त्वचा को साफ करना, पुरुषों के दिनचर्य का महत्वपूर्ण हिसा होना चाहिए। क्लेन्जर भितरी त्वचा को इतनी अच्छी तरह से साफ करता है कि आपको दाढी बनाने में भी आसानी होगी।

टोनर का इस्तेमाल करें
महिलाओं की त्वचा के मुकाबले पुरुषों की त्वचा ज्यादा सख्त और मोटी होती है। अतः अस्ट्रिन्जन्ट और ग्ल्येकोलिक एसिड वाले टोनर पुरुषों की त्वचा पर ज्यादा असरदार होते हैं।

स्क्रबिंग करें
गर्मियों में स्क्रबिंग द्वारा मृत त्वचा कोशिकाओं या डेढ स्किन सेलस् को निकालना बहुत जरुरी है। पुरुषों को 3 दिन में एक बार डीप एक्स्फोलीएशन कराना चाहिए या फिर सप्ताह में एक बार किसी मैन्स सलून में पेशेवर एक्स्फोलीएशर से एक्स्फोलीएशन कराएँ। एक्स्फोलीएशन, डेढ स्किन सेलस् को निकाल कर नये सेलस् के पोषण में मदद करता है, और इस से आपकी त्वचा की कुदरती चमक भी बरकरार रहेगी।

मौस्चराइजर
अपनी त्वचा पर एस.पी.एफ 15 या उसे अधिक सुरक्षा देने वाला मौस्चराइजर लगाएँ। मौस्चराइजर आपके चहरे को नमी प्रदान करता है, साथ ही यह महीम रेखाओं और झुर्रियों को भी आने से रोकता है। एक्स्फोलीएशन के बाद चहरे पर लगाया गया मौस्चराइजर, चहरे की नमी को संतुलित रखता है। अगर आप ने काफी समय धूप में बिताया है, तो मौस्चराइजर आपकी त्वचा को ठीक करने में मददगार साबित होगा।

ज्यादा शेव ना करें
गर्मियों में हर रोज शेव ना करें। गर्मियों में हमारी त्वचा के सेलस् कई सारे काम करते हैं। जैसे सूरज की हानिकारक किरणों से आपकी त्वची की रक्षा करना। ये सेलस्, इन किरणों से हुइ हानि या शेविंग के दौरान हुए घावों को स्वयं ठीक करते हैं । यह क्रियाएँ गर्मियों में सक्रिय और दुगुनी तेजी से काम करती हैं।

आफ्टरशेव का इस्तेमाल करें
हर शेव के बाद, आफ्टरशेव का इस्तेमाल आपकी त्वचा की खोई नमी को वापस दिलाता है। आफ्टरशेव का इस्तेमाल इसलिए भी जरुरी है क्योंकि यह आपकी त्वचा की रक्षा करता है और सूरज की तेज किरणों से बचाता है। अपने कम्पलेक्शन के हिसाब से कोई भी प्राकृतिक आफ्टरशेव या पोषक तेल का इस्तेमाल करें।

हर रोज सनस्क्रिन का उपयोग करें
हर रोज अपनी त्वचा पर सनस्क्रिन लगाना ना भूलें। सही तरीके से लगाई गई सनस्क्रिन हमेशा फायदा करती है। सनस्क्रिन को अपने पूरे शरीर पर लगाएँ। अपने कान, हाथ और पैरों पर सनस्क्रिन लगाना ना भूलें। अपने होठों को सूरज की तेज किरणों से बचाने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें।

बाडी ऑडर से परहेज करें
नहाते समय किसी ऐटी बैक्टीरियल कलेंजर या बाडी वॉश का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो नहाने के पानी में कोई अच्छा सा कोलन भी डाल सकते हैं। इसके बाद किसी हर्बल पाउडर का इस्तेमाल करें। तैयार होने के बाद डिओडोरेंट लगाएँ।

पौष्टिक चीजें खायें
हमारी जीवन शैली और खान पान का सीधा असर हमारी त्वचा पर होता है। ऐंटी ऐजिंग तत्वों से भरपूर टमाटर, खुबानी, बादाम, जामुन और आवला को अपने आहार में शामिल करें। गर्मियों में पाचन क्रिया उतनी सक्रिय नहीं होती, इसलिए गर्मियों में तली हुई चीजों का सेवन ज्यादा ना करें।

मुँहासे
अगर आप मुँहासों से परेशान है, तो सैलीसिलिक एसिड वाले पदार्थों का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर ना करें। ये पदार्थ आपकी त्वचा को बहुत सूखा बना देंगे, जिसके कारण आपको सन्बर्न की शिकायत हो सकती है। ये पदार्थ आपके चहरे की ऊपरी परत को चीर देंगे, अतः सूरज की किरणों का खतरा आपके चहरे पर और बढ जाएगा। इन पदार्थों का उपयोग केवल रात में या किसी त्वचा विशेषक्ष की सलाह से करें।



Click it and Unblock the Notifications
