Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पुरुषों के लिये जरुरी स्किन केयर टिप्स
गर्मी का असर हर किसी पर पड़ता ही है , भले ही वह पुरुष हो, बच्चा हो या फिर कोई महिला। हर किसी की स्किन अलग तरह की होती है इसलिये उसके लिये भी अलग-अलग तरह की देखभाल की जरुरत होती है। सूरज से निकलती हुई यूवी रेज आपकी स्किन की नमी को छीन कर आपको बूढा बना सकती है।
इस तरह से पाएं गुलाबी गुलाबी गाल
त्वचा की देखभाल केवल महिलाओं के लिये जररुी नहीं है बल्कि पुरुषों को भी गर्मी में अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिये। यहां पर कुछ टिप्स दिये हुए हैं, जो कि पुरुषों के लिये बहुत कारगर होगें। इससे आपको एक गाइडेंस मिलेगा कि आपको अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखना चाहिये।

1. अपनी त्वचा साफ रखें
हर रोज नहाइये और अपने चेहरे को साफ रखिये। गंदगी और तेल चेहरे के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं।

2. सनस्क्रीन लगाइये
यूवी रेज से अपनी स्किन को बचाने के लिये बाहर निकलने वक्त सनस्क्रीन का प्रयोग कीजिये। इसे रोज सुबह लगाइये और जब जब आवश्यकता पडे़ तब लगाइये।

3. हाइड्रेट रहिये-
इस मौसम में पानी की कमी की वजह से हाइड्रेशन हो जाता है इसलिये रोज सुबह उठते ही पानी पीजिये। पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकलती है। दिन में 7-8 गिलास पानी पीजिये।

4. अच्छे से शेव करें
शेविंग के बाद हमेशा क्रीम लगाना चाहिये जिससे त्वचा में नमी बनी रहे। इसके अलावा आफ्टरशेव लगाने से भी स्किन टोन निखर जाता है।

5. माइल्ड सोप का प्रयोग
अगर आप किसी हल्के सोप का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो आप अपनी स्किन को रूखा बना रहे हैं। रूखे साबुन त्वचा से नमी को चुरा लेते हैं।

6. फेशियल करवाएं
सूरज की धूप त्चचा को भद्दा बना देती है। फेशियल करवाने से पहले जैसी चमक आ जाती है पर फेशियल वही करवाना चाहिये जो आपकी स्किन को सूट करे।

7. स्क्रब
4 दिनों में एक बार चेहरे से डेड स्किन को साफ करना ही चाहिये। इसके लिये आप बाजार में मिलने वाले स्क्रब का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा साफ-सुथरी नजर आएगी।

8. ऑलिव ऑयल लगाएं
गर्मियों में ऑलिव ऑयल से मसाज करने पर त्वचा में चमक आ जाती है और वह फ्रेश लगने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
