Latest Updates
-
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
होठो को काला बनाती हैं ये चीजे
होठ अगर गुलाबी रहे तो खुद को भी अच्छा लगता है और देखने वाले भी हैरान होते हैं कि आपके होठ प्राकृति रूप से ही इतने गुलाबी कैसे हैं। लेकिन जब किसी लड़की के होठ काले रंग के होते हैं तो उसकी मुस्कान भी बड़ी अजीब सी लगती है। अगर आपके भी होठ काले रंग के हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि वे ऐसे क्यों हैं तो जानने के लिये नीचे पढ़े।
अगर आपके होठ काले हैं तो आप उन्हें नियमित रूप से प्राकृतिक चीजों से स्क्रब कीजिये। इससे त्वचा की ऊपरी सतह हट जाएगी और होठों का रंग बदलने लगेगा। इसके अलावा स्मोकिंग से भी होठ काले पड़ जाते हैं, इसलिये जितना हो सके स्मोकिंग कम करें या छोड़ दें। आइये और जानते हैं कि हमारे होठ काले क्यूं पड़ जाते हैं।

धूम्रपान
सिगरेट में निकोटीन होता है जो होठो की त्वचा को जला देता है इसलिये होठ काले पड़ने लगते हैं, लेकिन आप जैसे ही स्मोकिंग करना छोड़ देगें आपके होठ अपने आप ही सही हो जाएगें।

कैफीन
ये तो पता है कि कैफीन दातों को पीला कर देते हैं लेकिन ये होठों को भी साथ में काला करते हैं। आप जितनी ज्यादा कॉफी पियेगें आपके होठ उतने ही ज्यादा काले पडे़गे।

सूरज की धूप
सूरज मिलेनिन पिगमेंटेशन को बढाता है, ज्यादा देर तक धूप में रहने से होठ सूरज की गर्मी को झेल नहीं पाते और काले हो जाते है। होठों को बचाने के लिये यूवी प्रोटक्शन वाला लिप बाम लगाना चाहिये।

लिप प्रोडक्ट
आपको होठो पर लगाए जाने वाले प्रोडक्ट को बड़ी समझदारी के साथ खरीदना चाहिये। लो क्वालिटी की लिप्स्टिक आपके होठो को काला कर सकती है।

पानी की कमी
अगर होठो को गुलाबी रखने हैं तो खूब सारा पानी पीजिये। दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरुर पीना चाहिये जिससे होठो में नमी बनी रहे।

होठो को बार बार चाटना
सूखे होठो को गीला करने के चक्कर में उन्हें बार बार चाटना सही नहीं है, इससे वे काले हो जाते हैं।

आहार
विटामिन सी होठो को गुलाबी करने के लिये जाना जाता है। अगर आप अपने आहार में विटामिन सी नहीं ले रही हैं तो आपके होठ गहरे पड़ जाएंगे। आपको विटामिन सी पाने के लिये ताजे फल और सब्जियां खाने चाहिये।

एलर्जी पैदा करने वाले तत्व
लिपस्टिक या लिप ग्लॉस में कुछ किसम क डाई और सुगन्धित तत्व मिले होते हैं जिससे कुछ महिलाओं को एलर्जी पैदा हो जाती है। कोई भी प्रोडक्ट लेने से पहले उसे अपनी त्वचा पर लगा कर जरुर टेस्ट करें।



Click it and Unblock the Notifications
