Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सूजी हुई आंखों की सूजन कम करे ये घरेलू उपाय
क्या हर सुबह उठते ही आप आंखों के आस पास की त्वचा को सूजा हुआ पाती हैं? यह सचमुच देखने में बहुत ही भद्दा लगता है और जो कोई देखता है वह भी केवल यही पूछता है कि क्या रात में ठीक से सोई नहीं क्या। जब आंखें थकी हुई होती हैं तब किसी काम में मन नहीं लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे, तनाव या फिर ज्यादा थकान।
आंखों में सूजन की समस्या बहुत आम है और हर कोई इस्से परेशान है, तो ऐसे में आप बहुत सारे घरेलू उपाय उपयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में -

आलू
आलू के गोल स्लाइस काट लीजिये और इन्हें अपनी आंखों पर रख लीजिये, ध्यान से आंखों की सूजन को आलू की स्लाइस से कवर कर लें। इसे 15 से 20 मिनट तक रखने के बाद खुद ही देख सकती हैं कि कैसे आंखों की सूजन गायब हो गई।

दूध
ठंडे दूध में कॉटन के टुकड़ों को डुबो कर अपनी पलकों पर रखें और करीबन 20 से 30 मिनट तक के लिये रखे रहें। ठंडक पर कर आंखों की सूजन अपने आप ही कम हो जाएगी।

तेल
ठंडा पानी लें और उसमें कुछ बूंदे विटामिन ई के तेल की डालें और फिर उसमें कॉटन के टुकड़े डाल कर भिगोएं और इसे अपनी बंद आंखों पर 20 मिनट के लिये रखें।

खीरा
ठंडे खीरे के पतले स्लाइस करें और उसे अपनी दोनों आंखों पर 25 मिनट तक के लिये रखें।

ठंडा टी बैग
अगर आप जल्दी में हैं और आपके पास स्लाइस काटने का टाइम नहीं है तो, टी बैग को पानी में भिगो कर तुरंत फ्रिज में रख दें। 2 मिनट के बाद निकाल कर उसे 20 से 25 मिनट तक आंखों पर रखें और लेट जाएं। उसके बाद जब उठें तब अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और त्वचा को सुखा लें।

बर्फ वाला चम्मच
एक गिलास में कुछ बर्फ के टुकडे़ डालें और उसमें 4 चम्मच डाल कर रखें। 2 चम्मच निकाल कर अपनी दोनों आंखों पर रखें उसके बाद जब दोनों चम्मच गरम हो जाएं तब गिलास में रखें अन्य दो चम्मच का प्रयोग करें। जब तक आंखों की सूजन खतम न हो जाए तब तक चम्मच बदल बदल कर प्रयोग करती रहें।

अंडे का सफेद भाग
एक ब्रश की सहायता से अंडे का सफेद भाग ले कर आंखों के आस पास लगाएं। ऐसा करने से आंखों के आस पास की त्वचा टाइट हो जाएगी और सूजन कम नजर आएगी। इसको 20 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

बॉडी को हाइड्रेट करें
जितना हो सके उतना ज्यादा पानी पियें। ज्यादा पानी पीने से आंखों के आस पास की सूजन गायब हो जाती है। तो जब भी आप देखें कि आंखों के आस पास सूजन ज्यादा आ गई है तो पानी पी लें।



Click it and Unblock the Notifications
