Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ना करें ये गल्तियां नहीं तो हो जाएगी त्वचा खराब
ज़रूरत से ज्यादा चेहरा रगड़ने से लेकर गंदे मेकअप किट के इस्तमाल तक त्वचा को खराब करने वाली तमाम आदतें हैं जिनसे हमें बचना चाहिए। थकान भरे दिन के बाद कोई कितनी बार रात को अपना चेहरा धोना भूल जाता होगा? या फिर बिना एक्सपाइरी डेट देखे कोई पुरानी मेकअप किट खरीदता है? चमकती जवान त्वचा अच्छे स्वास्थ्य का पहला संकेत होता है, लेकिन यहां ऐसी आदतें हैं, जिनकी वजह से महिलाओं की त्वचा सबसे खराब हो सकती है।
अइाये जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनसे आपकी त्वचा खराब हो जाती है। इसके अलावा आप ही क्या क्या ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। अब उदाहरण के तौर पर धू्म्रपान कि आदत को ही ले लीजिये, आज कल बडे़ शहरों की लड़कियां किस कदर आसमान के धूएं के छल्ले बनाती हैं। लेकिन उन्हें इसके खराब प्रभावों के बारे में पता ही नहीं है कि कैसे उनके चेहरे पर झुर्रियां पड़ सकती हैं।

धूम्रपान
सबसे बड़े त्वचा दोषों में से एक। धूम्रपान केवल त्वचा में रक्त के संचार को घटाता ही नहीं है, बल्कि हानिकारक पदार्थों के प्रति संवेदनशील बनाता है, जिसका त्वचा एवं रक्त पर प्रभाव पड़ता है। ऊपर से, ऐसी आदत के कारण झुर्रियां पड़ने लगती हैं और त्वचा खराब हो जाती है।

गर्म शावर लेना
जाहिर है, हर किसी को, लंबे समय तक गर्म पानी से स्नान करना पसंद होता है, लेकिन यह आराम तो देता है, पर चेहरे की त्वचा को बहुत नुकसान भी पहुंचा सकता। चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक होती है और गर्म पानी की वजह से इसकी केशिकाएं कमजोर पड़ने लगती हैं और त्वचा लाल व शुष्क होने लगती है। अगली बार जब आप हॉट टब में शिथिल करने जायें तो अपने चेहरे का ध्यान रखें।

शराब पीना
बहुत ज्यादा पीने से त्वचा सुस्त नज़र आने के अलावा यह त्वचा का डीहाइड्रेशन यानी निर्जलीकरण कर प्राकृतिक तेलों खत्म कर इसे बेहद शुष्क बना देता है। शराब पीने से चेहरे पर छोटे-छोटे दाने भी निकल आते हैं, जिनके फूटने पर परमानेंट दाग पड़ सकता है।

गंदे मेकअप ब्रश आदि का प्रयोग
यदि आप अतिरिक्त परेशानी लेकर ब्रश आदि से युक्त अपनी मेकअप किट को साफ नहीं करतीं तो आपको मुंहासे हो सकते हैं, जिनसे बेक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। इसलिये हफ्ते में एक बार ब्रश को अच्छे शैम्पू से धोना और रात भर सूखने देना महत्वपूर्ण है।

पर्याप्त नींद नहीं मिलना
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, नींद का अभाव तनाव पैदा कर सकता है, जिसकी वजह से त्वचा प्रभावित होती है और मुंहासे, दाने आदि हो सकते हैं। आठ घंटे की नींद जरूरी है क्योंकि सोते वक्त शरीर की उन कोशिकाओं की मरम्मत करता है, जो दिन के वक्त क्षतिग्रस्त हो गईं और इस प्रकार त्वचा का खुद से पुन:निर्माण हो जाता है।

कील मुहांसों को फोड़ना
यह ऐसा करने से आराम तो मिल सकता है, लेकिन मुंहासे को फोड़ने से वह त्वचा के अंदर तक चले जाते हैं। त्वचा के छिद्रों के अंदर तक बैक्टीरिया चले जाते हैं, इस कारण संक्रमण पैदा होता है, हालात अगर बुरे हो गये तो दाग पड़ जाते हैं। गंदगी और तेल मुँहासे का कारण होते हैं तो त्वचा को साफ रखने के लिये माइल्ड फेसवॉश से दिन में दो बार चेहरा धोयें।

लगातार फोन पर बात करना
मानो या न मानो, लेकिन अपका फोन आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता है। एक अध्ययन में पता चला है कि कैसे लगातार गाल से फोन के चिपके रहने पर दाने व मुंहासे निकल आते हैं, चाहे आपका फोन साफ और बेक्टीरिया मुक्त हो या न हो। इसकी वजह से गर्मी और घर्षण उत्पन्न होता है, जिसके परिणामस्वरूप मुंहासे निकल आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
