Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
सर्दियों में लगाएं ये फेस पैक और चेहरा बनाएं नम
चेहरे को सुंदर बनाने में फेस पैक का काफी योगदान होता है खासतौर पर घर पर बनाए गए फेस पैक का। अब तो सर्दियों का मौसम आ चुका है तो ऐसे में त्वचा बहुत रूखी हो जाती है। आप चाहे जितनी क्रीम और लोशन लगाएं पर त्वचा रूखी की रूखी रहती है।
सर्दियों में तेज हवा के झोंको से चेहरे के अंदर की नमी पूरी तरह से गायब हो जाती है। इसलिये ऐसे में जरुरी है कि आप चेहरे पर प्राकृतिक फेस पैक लगाएं और चेहरे के अंदर नमी भरें। नमी प्रदान करने के लिये दही, एवाकोडो, ग्लीसरीन, पपीता, बेसन और दही जैसे अनेको सामग्रियों का प्रयोग कर सकती हैं।
चलिये जानते हैं सर्दियों में चेहरे को कौन से फेस पैक से नमी प्रदान कर सकते हैं। यहां पर हर चेहरे की प्रकृति के हिसाब से फेस पैक दिये जा रहे हैं। सर्दियों में नींबू का प्रयोग ना करें क्योंकि इससे चेहरा ड्राई हो जाता है।

एवाकाडो फेस पैक
एवाकोडो को पीस कर उसमें ऑलिव ऑइल मिलाइये। इस फेस पैक को गीले चेहरे परलगाइये। 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

शहद और दूध
पैक बनाने के लिये इन दोनों चीजों को मिलाइये और केवल 5 मिनट के लिये चेहरे पर रखिये। सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

अंडे का सफेद भाग
अपने चेहरे को अंडे के सफेद भाग से मसाज करें। फिर 25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरा कोमल और टाइट हो जाएगा।

केला पैक
केला चेहरे को टाइट और उसमें पोषण भरता है। सर्दियों में केले को मैश कर के उसमें शहद और दही मिलाइये

ओटमील फेस पैक
ओटमील फेस पैक स्क्रब का काम भी करता है। इसे शहद और दही के साथ मिक्स करें और उसमें कुछ बूंद ग्लीसरीन मिलाएं। फिर इसे 10 मिनट तक के लिये चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें।

पपीता
पपीता चेहरे को नमी प्रदान करता है। इसे मसल कर उसमें दूध मिलाइये। इस पैक को 10 मिनट के लिये चेहरे पर लगाइये और सूखने के बाद धो लीजिये।

ग्लीसरीन
चेहरे को नमी देने के लिये ग्लीसरीन को रोज वॉटर मिला कर लगाएं। ऐसा करने से चेहरा बिल्कुल टोन हो जाएगा और नमी भी बरकरार रहेगी।

संतरा और शहद
संतरे के छिलके को सुखा कर पीस लें और उसमें दूध और शहद मिला कर पेस्ट बनाएं।

बादाम तेल और मिल्क पाउडर
रूखी त्वचा से बचने के लिये बादाम तेल और मिल्क पाउडर मिला कर लगाएं। इसे लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है और चेहरे पर नमी भीआती है।

बेसन और दही
इस पैक को बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें नींबू ना मिलाएं नहीं तो चेहरा रूखा हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
