Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
मसूर दाल से बनाइये बॉडी स्क्रब
अगर आप अपने किचन में एक नजर घुमा कर देखें तो आपको वहां पर रखी कई ऐसी चीजे़ मिल जाएंगी, जो कि सौदर्य सामग्री के रूप में काम आ सकती है। उदाहरण के तौर पर हल्दी, लहसुन, नमक, चीनी, सिरका, नींबू और बेसन आदि खासतौर पर सौदर्य सामग्री के रूप में प्रयोग किया जाता है। यहां तक कि दालों को भी जैसे मसूर की दाल हो गई, इसे भी प्रयोग किया जाता है। त्वचा से अगर डेड स्किन को साफ करना हो तो आप मसूर की दाल का प्रयोग कर सकती हैं।
मसूर की दाल को स्क्रब के रूप में प्रयोग किया जाता है। मसूर की दाल को बारीक पीस कर उसमें दूध या दही मिला दीजिये और फिर स्क्रब के रूप में प्रयोग कीजिये। मसूर की दाल का स्क्रब लगाने से त्वचा की डेड स्किन साफ होती है और त्वचा में चमक आ जाती है। आइये जानते हैं कि मसूर दाल के साथ और क्या क्या मिला सकते हैं।

मसूर दाल से बनाइये बॉडी स्क्रब
1. मसूर दाल-हल्दी: मसूर दाल का पाउडर ले कर उसमें हल्दी और कुछ बूंद शहद मिलाइये। इस स्क्रब से चेहरे को गर्दन को साफ कीजिये। शहद त्वचा में नमी पहुंचाएगा और उसे टाइट बनाएगा।
2. मसूर दाल-दूध: मसूर दाल को सूरज की धूप में 4 दिन तक सुखा लें, फिर उसका पाउडर बना लें और एक ऐयर टाइट जार में बंद कर के रख दें। जब भी आपको मसूर दाल स्क्रब बनाना हो तब इसका प्रयोग करें। पेस्ट बनाने के लिये मसूर दाल में थोड़ा सा दूध मिलाइये और बॉडी स्क्रब तैयार कीजिये। इससे टैनिंग दूर होगी और त्वचा की रंगत बदल जाएगी।
3. मसूर दाल-घी: मसूर दाल में थोड़ी सी घी मिला कर आप त्वचा को ड्राई होने से बचा सकती हैं। घी से त्वचा में नमी आती है और त्वचा सुंदर तथा चमकदार बनती है।
4. मसूद दाल-मूंगफली: पिसी मसूर दाल और मूंगफली को एक साथ मिलाइये। उसमें चुटकीभर हल्दी पाउडर डालें और दही डाल कर पेस्ट बनाएं। इससे अपने चेहरे और बॉडी को स्क्रब करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा टाइट होगी हल्दी की मदद से त्वचा गोरी बनेगी।
5. अन्य सामग्रियां: आप मसूर दाल में कुछ और सामग्रियों का भी प्रयोग कर सकती हैं जैसे, ऑरेंज पील पाउडर, नींबू रस, रोज वॉटर और चंदन पाउडर।



Click it and Unblock the Notifications
