Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हर चेहरे के लिये खास है उबटन
प्राकृति चीज़ों को एक निश्चित मात्रा में मिला कर जो लप तैयार होता है, उसे ही उबटन कहा जाता है। उबटन के गुणों के बारे में सभी ने अपनी दादियों या नानियों से जरुर सुना होगा। पुराने समय में जब पार्लर नहीं हुआ करते थे तो लागे इन्हीं उबटनरों के जरिये अपना सौदर्य निखारा करते थे। उबटन त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, बशर्ते आपकी त्वचा अति संवेदनशील न हो। यह किसी भी तरह कि त्वचा पर लगाया जा सकता है। किस तरह के चेहरे के लिये कौन सा उबटन अच्छा है और उसे कैसे बनाया जाए इसके बारे में हम आपको जानकारी देगें।

1. तैलीय त्वचा के लिये
* संतरे के छिलके का पाउडर 2 बड़े चम्मच , इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध व गुलाबजल मिला कर गाढा लेप तैयार करें। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं। तैलीय त्वचा गोरी बनेगी और अतिरिक्त तेल कम होगा।
* एक बड़ा चम्मच चंदन का पाउडर, एक छोटा चम्च नीम की पत्तियां, एक बड़ा चम्चम गुलाब की पत्तियां, एक छोटा चम्मच चोकर, चुटकी भर हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 8-10 मिनट लगा कर रखें।
2. दाग-धब्बों वाली त्वचा के लिये
* 1 बड़ा चम्मच नीम की सूखी पत्तियां, 2 बड़ा चम्मच जौ का आटा, 2 बड़े चम्मच चने का आटा, 2 बडे़ चम्मच तुल्तानी मिट्टी का पाउडर, आधा चम्मच शहद, नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला कर लेप तैयार करें और चेहरे पर लगाएं।
* एक गांठ ताजा हल्दी, 2 बडे़ चम्मच मलाई, कुछ बूंदे गुलाब जल की। हल्दी को काट कर सिल पर पीस लें, इसमें मलाई व गुलाब जल मिला कर चेहरे पर हर रोज लगाएं। त्वचा बेदाग हो जाएगी।
3. रुखी त्वचा के लिये
* एक छोटा चम्मच बादाम का पाउडर, 1 छोटा चम्मच मलाई, 1 बड़ा चम्मच मसूर की दाल का पेस्ट, चौथाई चम्मच गुलाब जल व कुछ बूंदे तिल के तेल की मिला कर पेस्ट बना लें। यह उबटन रूखी त्वचा को चमकदार बनाता है।
* एक बड़ा चम्मच चावल का आटा, एक छोटा चम्मच शहद व 1 छोटा चम्मच अंडे की सफेदी को मिला कर लेप बना लें। इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें, फिर चेहरा धो लें। रूखी त्वचा के लिये यह रामबाण है।



Click it and Unblock the Notifications
