Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
त्वचा की देखभाल के लिए लगाइये कोकोआ बटर
हर औरत सुंदर पैदा होता है, सुंदरता से जीती है और इस दुनिया को सुंदर बनाती है। किसी भी औरत की सुंदरता उसकी त्वचा से होती है और त्वचा की सुंदरता अच्छी खिलाई - पिलाई पर निर्भर करती है। त्वचा को सही देखभाल की जरूरत होती है। एक अच्छी त्वचा, प्यारी और चमकदार होती है। क्या कोई भी औरत ऐसी है जिसे सुंदर और खूबसूरत त्वचा नहीं चाहिए होती है। अगर किसी भी महिला को अच्छी त्वचा चाहिए तो उसे कोकोआ बटर का इस्तेमाल करना चाहिए, इसके इस्तेमाल से त्वचा ग्लोइंग हो जाती है। आजकल मार्केट में कई ऐसी क्रीम आती है जिसमें कोकोआ बटर मिला होता है। आप सुपर शॉप जाइए और कोकोआ बटर को खरीद कर लाएं या ऐसी क्रीम लाएं जिसमें कोकोआ बटर मिला हों।
कोकोआ बटर में ऐसे तत्व होते है जो त्वचा को मॉश्चराइज करते है। इसमें त्वचा को स्वस्थ बनाएं रखने वाले गुण भी होते है। कोकोआ बटर से पोषित त्वचा को कोई भी पहचान सकता है जो बहुत अच्छी, चमकदार और मुलायम होती है। शुरूआत में जब हम कोकोआ बटर का नाम सुनते है तो ऐसा लगता है कि किसी चॉकलेट का नाम है लेकिन यह एक प्रकार का फली बीज जैसा होता है जो कॉफी के बीज से काफी मिलता - जुलता है। कोकोआ, कोकोआ पॉड से मिलता है जो कोकोआ पौधे पर लगता है। सब्जियों में इस्तेमाल वाला तेल भी कोकोआ फली से बनता है जिसे कोकोआ बटर के नाम से जाना जाता है।

यहां कोकोआ बटर के कुछ लाभों के बारे में बताया जा रहा है :
1) दो लाभों से भरपूर
कोकोआ बटर, कोकोआ प्लांट से मिलता है। इसमें पोटैशियम, कैल्श्सियम, जिंक, मैंगनीज, आयरन और कॉपर जैसे धात्विक गुण काफी मात्रा में होते है जो त्वचा को अच्छा बनाते है। इसमें सेरोटोनिन और ट्राईपटोन भी पाया जाता है। कोकोआ बटर आपकी त्वचा और दिमाग को तेज बनाने के लिए बेहतर होता है। इसे त्वचा में लगाने के अलावा आप इसका सेवन भी कर सकती है।
2) अच्छी गुणवत्ता वाला
कोकोआ में कई अच्छे गुण होते है जो त्वचा को बेहतरीन बनाते है। इसे लगाने से त्वचा में निखार आता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की झुर्रियां भी दूर भाग जाती है। अगर आप अपनी त्वचा को हमेशा जवां दिखाना चाहती है तो इसका यूज जरूर करें।
3) एंटी - ऑक्सीडेंट के गुण से भरपूर
कोकोआ, एंटी - ऑक्सीडेंट के गुण से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा के छिद्र बंद नहीं होते और उनमें हवा का आवागमन होता रहता है जिससे चेहरे पर हमेशा फ्रेशनेस रहती है। इसमें पाएं जाने वाले एंटी - ऑक्सीडेंट गुण के कारण चेहरे की त्वचा पर कोई भी दाग - धब्बा नहीं रहता है।
4) त्वचा को बेहतरीन बनाएं
कोकोआ बटर से त्वचा, मुलायम और खिली - खिली हो जाती है। यह त्वचा पर पड़ने वाले चकत्तों को दूर कर देता है। इसके अलावा, कोकोआ बटर, कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोकता है। इसमें विटामिन ई और विटामिन ए भरपूर मात्रा में मिला होता है। इन दोनों ही विटामिन के प्रकार से चेहरे पर रौनक आती है और त्वचा सम्बंधी समस्याएं दूर हो जाती है।
5) स्ट्रेच मार्क्स, मुंहासे और खिचांव को दूर भगाएं
कोकोआ बटर में ऐसे गुण होते है जिनसे शरीर पर पड़ने वाले दाग और स्ट्रेच मार्क्स दूर भाग जाते है। इसके अलावा, मुंहासे भी इसके इस्तेमाल से खत्म हो जाते है। कई बार त्वचा में खिचांव भी हो जाता है। कोकोआ बटर से ये सभी समस्याएं दूर हो जाती है। लेकिन इसका इस्तेमाल आपको काफी नियमित रूप से करना पड़ेगा। आप कोकोआ बटर का इस्तेमाल करें, इन सभी त्वचा सम्बंधी दिक्कतों से छुटकारा अवश्य मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
