Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
सफेद मुहांसों से छुटकारा पाने के तरीके
कई बार आपकी लाइफस्टाइल और खराब रूटीन के कारण, शरीर में दिक्कतें आना स्वाभाविक है। कुछ समस्याओं को आप कंट्रोल कर सकते है और कुछ को नहीं। इसलिए बेहतर तरीका यही है कि अपनी लाइफस्टाइल और हर दिन का शेड्यूल अच्छा और हेल्दी रखें। चेहरे या शरीर पर होने वाले सफेद मुंहासे, हारमोन्स में परिवर्तन आने के कारण निकलते है जिन्हे देखभाल और एहतियात की आवश्यकता होती है। सफेद मुहांसों को दूर भगाने के कुछ घरेलू उपाय निम्म प्रकार है :
1) पैराक्साइड : बेनजोयल पैराक्साइड का उपयोग बैक्टीरियल लिक्विड को मारने में किया जाता है जो मुंहासों से छुटकारा पाने के काम भी आता है। बेन्जोयल पैराक्साइड, विभिन्न प्रकार के कन्सेन्ट्रेशन में आता है, लेकिन 2.5 प्रतिशत वाला घोल अन्य प्रकार के घोल से ज्यादा लाभकारी होता है, इसे लगाने से चेहरे पर किसी प्रकार की जलन नहीं होती है। इसे लगाने से चेहरे की मृत त्वचा भी आसानी से निकल जाती है और चेहरे पर चमक और दमक आ जाती है।

2) सालीसाईलिक एसिड : पैराक्साइड की तरह सालीसाईलिक एसिड भी बैक्टीरिया का नाश कर देती है। इसके इस्तेमाल से भी त्वचा की कोशिकाएं किसी भी प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रहती है और उसमें चमक आती है। अगर आपके चेहरे पर सफेद वाले मुंहासे है तो सोने से पहले इसे लगाएं और सुबह उठकर धो लें।
3) टूथपेस्ट : टूथपेस्ट में सिलिका होता है जो सुखाने के एजेंट के रूप में जाना जाता है। सामान्यत: टूथपेस्ट आपके मुंहासे को रात भर में सूखा देगा और इसमें पड़ने वाला मवाद आदि भी सूख जाता है। रात को सोते समय मुंहासों पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से लाभ मिलेगा।
4) टी ट्री ऑयल : चाय के पेड़ के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो चेहरे के सफेद दानों या मुंहासों को दूर भगा देते है। आप घर पर, कॉटन की बॉल को इस ऑयल में भिगोएं और चेहरे पर डायरेक्ट लगा लें। ऐसा एक सप्ताह तक करें। इससे चेहरे के सभी मुहांसे दूर हो जाएंगे। टी ट्री ऑयल में एंटी - इंफ्लामेट्री गुण होते है इससे चेहरे के लाल धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
5) एस्प्रीन : एस्प्रीन की एक गोली लें, उसे पीसें और पानी में भिगोकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को कॉटन बड से अपने मुंहासों के ऊपर लगाएं। इससे चेहरे के सफेद मुंहासें दूर हो जाएंगे। एस्प्रीन में भी एंटी - इन्फ्लामेट्री गुण होते है जो चेहरे की त्वचा पर होने वाली दिक्कतों को दूर कर देती है।
6) एस्ट्रीजेंट : एस्ट्रीजेंट से त्वचा में सिकुड़न आती है। अगर आप चेहरे के मुंहासों पर इसे लगाएं तो वह भी छोटा हो जाएगा और सूख जाएगा। आप चाहें तो घरेलू एस्ट्रीजेंट का इस्तेमाल भी कर सकते है। जैसे - नींबू का रस, केले के छिलके, ग्रीन टी आदि। इन सभी में सिट्रिक एसिड की मात्रा होती है जो बैक्टीरिया को मार देती है और त्वचा को चकमदार बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications
