Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रेड वाइन पीने वाली महिलाएं होती हैं ज्यादा सुंदर
चाहे आप शराब का सेवन करते हो या फिर न करते हो, लेकिन आपने रेड वाइन का नाम तो सुना ही होगा। रेड वाइन पीने से स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है साथ में यह सौंदर्य के लिये बड़ी गुणकारी होती है। कई रिसर्च के अनुसार पता चला है कि प्रतिदिन एक-दो गिलास रेड वाइन पीने से प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम में मदद मिलती है, तो इसे नशा समझ कर नहीं बल्कि दवा समझ कर ही पीना चाहिये। रेड वाइन का एक मुख्य घटक रेस्वेराट्रोल है जो बीमारियों के खिलाफ शरीर को मजबूती प्रदान करता है और इस प्रकार लंबा जीवन जीने में मदद करता है।
रेड वाइन पीने से महिलाओं की खूबसूरती बरकरार रहती है। इसे नियमित पीने से चेहरे में चमक बनी रहती है। अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो वे और ज्यादा नहीं फैल पाते। साथ ही रूखी त्वचा के लिये तो यह रामबाण से कम नहीं है क्योंकि इसमें नमी को कैद करने के कुछ तत्व पाए जाते हैं। रेड वाइन को पीने से आपके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पडे़गी। तो आइये जानते हैं रेड वाइन को पीने से क्या क्या लाभ होता है।

त्वचा पर असरदार रेड वाइन -
1. एंटी एजिंग- वाइन में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफिनॉल पाया जाता है। यह शरीर से फ्री रैडिक्ल का खात्मा करते हैं जो कि बुढापे को दूर करता है।
2. मुंहासो से बचाए- पॉलीफिनॉल रेस्वेराट्रोल शरीर पर सूजन को कम करता है। वाइन मुंह पर मुंहासो को और ज्यादा फैलने से बचाता है।
3. रूखी त्वचा में लाभदायक- अगरआपकी स्किन ड्राई है तो वाइन का हाई कंसट्रेशन अल्फा हाईड्रोक्सी एसिड जैसे, सिट्रिक, टार्टरिक और मैलिक एसिड वाला ही लें। इससे प्राकृतिक नमी त्वचा में हमेशा बरकरार रहेगी और स्किन नरम बनेगी।
4. त्चचा को टोन करे- सूखी रेड वाइन को आप चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे त्चचा टोन हो जाएगी और देखने में खूबसूरत लगेगी।
5. स्क्रब के रूप में प्रयोग- 1 कप वाइट वाइन को 1 कप आटे के चोकर के साथ मिलाइये और 4 घंटो के लिये रख दीजिये। बॉडी स्क्रब के लिये यह एक अच्छा प्रयोग रहेगा। इसे हफ्ते में एक बार जरुर आजमाएं।
6. त्चचा को बचाए यूवी रेज़ से- वाइट वाइन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को यूवी रेज से बचाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
