Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
सुंदर दिखने के लिए प्रतिदिन खाएं ये आहार
कहते हैं आप जैसा खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं। अगर आप अच्छा और हेल्दी भोजन करेगें तो आपकी स्किन ग्लो करेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा। पर अगर आप खराब चीजों जैसे शराब या जंक फूड आदि खाएंगे तो आपके शरीर को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आप जवां, दोषरहित और स्वस्थ त्वचा चाहते हैं? अत: अब वह समय है जब आप अपनी किराने के सामान की सूची में फेरबदल करें और स्वस्थ आहार लें।
खाना, यह जीवन प्रदाता है। आपको इसकी आवश्यकता होती है। परंतु कुछ खाद्य पदार्थ आपके फिगर (शारीरिक संरचना) को खराब कर सकते हैं, कुछ खाद्य पदार्थ आपकी त्वचा को खराब कर सकते हैं - और इसके अलावा त्वचा के लिए स्वस्थ आहार लेकर आप दुनिया से अलग दिख सकते हैं।

एप्पल सीडर विनेगर
अद्भुत चिकित्सीय गुण होने के अलावा एप्पल सीडर विनेगर त्वचा को लचीला बनाता है। इसमें एंजाइम्स की सांद्रता बहुत अधिक होती है जो मृत त्वचा की कोशिकाओं को दूर करती है। यह वसा को तोड़ता है और भोजन को अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है।

गाजर
यह त्वचा की बाहरी परत को बनाये रखता है तथा समय से पहले बुढ़ापे को आने से रोकता है। इसके अलावा आपको इससे विटामिन ए भी मिलता है।

चीज़
इस बात से आप खुश हो जाएंगे, अपने आहार में चीज़ के एक या दो टुकड़े अवश्य लें। मुंह के बैक्टीरिया को रोकने के लिए और केवेटीज़ को दूर रखने के लिए स्विस, चेडार या गोडा चीज़ खाएं।

खट्टे फल
खट्टे फल कोलेजन का निर्माण करते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को पकड़ कर रखता है। कोलेजन को त्वचा में बाहर से नहीं जोड़ा जा सकता, यही कारण है कि फल तथा फलों का रस हमारे दैनिक आहार का एक भाग होना चाहिए।

क्रैनबेरी (करौंदा)
हमारे मूत्रमार्ग को स्वस्थ रखता है।

लहसुन
झुर्रियों को दूर करता है और ऊतकों का पुन:निर्माण करता है।

वसा रहित दही
इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो आपके दांतों को सफ़ेद और कैविटी से मुक्त रखता है।

शकरकंद
झुर्रियों को दूर करने के लिए विटामिन ए प्रमुख रूप कारक है। शकरकंद में यह विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके परिणामस्वरूप त्वचा साफ़ और चिकनी हो जाती है।

टमाटर
टमाटर आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है। सामान्यत: टमाटर में विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम पाया जाता है।

गेंहू के अंकुर
यदि आप मुहांसों से तीव्र और प्रभावकारी रूप से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने दैनिक आहार में दो या तीन चम्मच अवश्य लें। दही, अनाज या कॉटेज चीज़ के साथ गेंहू के अंकुर मिलाएं।

सब्जियां
प्रतिदिन तीन से पांच बार सब्जियां खाएं। दिन में कम से कम एक बार कच्ची हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।

मांस
प्रतिदिन तीन औंस से ज्यादा न खाएं। सभी वसा निकाल दें। दो बार तक परोसी चिकन खाएं। एक दिन में एक बार में परोसी गयी मछली अच्छी होती है।

फल
प्रतिदिन दो या तीन बार खाएं। कम से कम ½ कप कटे हुए फल या फ्रूट सलाद खाएं।

दूध उत्पाद
दिन में कम से कम दो बार लें। यह आठ औंस दूध या दही हो सकता है।

फैट (वसा)
सलाद ड्रेसिंग, कुकिंग (पकाने) का तेल, मक्खन और म्योनीज़ दो बार तक सीमित होनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications