Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
आपकी त्वचा के लिये कौन सा फेस वॉश है सबसे अच्छा?
आज चाहे पुरुष और या महिला, हर कोई फेस वॉश यूज करने लगा है। चेहरे की त्वचा शरीर की त्वचा से काफी संवेदनशील होती है इसलिये उसे सबसे ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। जब भी आप अपने लिये फेस वॉश खरीदने जाती हैं तो आपके दिमाग में केवल टीवी का वह एड रहता होगा, जिसमें किसी फिल्म स्टार ने चीख-चीख कर यह बोला होगा कि आप केवल यही फेस वॉश खरीदें। मगर आपको केवल वही फेस वॉश खरीदना चाहिये जो आपकी त्वचा के लिये ही बना हो।
कई लोग बिना जाने ही खुशबूदार और रंगीन फेस वॉश खरीद कर चले आते हैं मगर आपकी त्वचा किस प्रकार की है और उस पर कौन सा प्रोडक्ट सही रहेगा, यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। तो आइये जानते हैं कि आपकी त्वचा के अनुसार कुछ फेस वॉश।

1. एक्ने वाली त्वचा: यदि आपको बहुत ज्यादा एक्ने होते हैं तो मेडिकेयर फेस वॉश लगाएं। आपके फेस वॉश में जिंक और सल्फर होने चाहिये जो कि मुंहासों को आने से रोकते हैं। यह एंटी सेप्टिक तत्व किसी भी प्रकार के एक्ने को ठीक कर सकते हैं।
2. ऑयली त्वचा: इस तरह की त्वचा के लिये तेल रहित फेस वॉश इस्तमाल करें। इस तरह के फेस वॉश को यूज करने से पिंपल भी नहीं होते हैं।
3. रूखी त्वचा: आपको क्रीमी और नमी प्रदान करने वाला फेस वॉश चाहिये। इस तरह के फेस वॉश में दूध, पीच और प्राकृतिक तेल मिला होना चाहिये, जिससे स्किन ड्राई ना हो।
4. ब्लैकहेड्स: यदि आपकी नाक पर बहुत से ब्लैकहेड्स हैं तो आपको असली तौर पर फेस वॉश नहीं बल्कि स्क्रब की जरुरत है। आज कल ऐसे फेस वॉश उपलब्ध हैं जिसमें स्क्रब और फेस वॉश के गुण होते हैं। इस फेश वॉश को लगा कर आप डेड स्किन को साफ कर के चेहरे को साफ कर सकती हैं।
5. टैन स्किन: यदि धूप में आपकी त्वचा जल गई है तो उसे सफेद करने के लिये वाइटनिंग फेशियल क्लींजर का प्रयोग करें। इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग तत्व होते हैं जैसे, हल्दी और नींबू आदि।
6. एलर्जिक त्वचा: यदि आपकी त्वचा इंफेक्शन और एलर्जी के लिये संवेदनशील है तो आपको स्पेशल केयर की जरुरत है। इसके लिये ऐसा फेस वॉश चुने जिसमें नीम, हल्दी और नींबू आदि का तत्व मिला हो।



Click it and Unblock the Notifications
