Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ठंड में टीनेज लड़कियां ऐसे करें त्वचा की देखभाल
महिलाओं की जिंदगी में टीनेज का समय सबसे खूबसूरत और सुहाना होता है। हालांकि इसी दौरान लड़कियों को कई तरह के नए अनुभवों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा टीनेज के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के कारण हो सकता है। आमतौर पर यह बदलाव हार्मोन में होने वाले बदलाव के कारण होता है, जिसका असर त्वचा पर भी पड़ता है। टीनेज का समय ऐसा होता है, जब लड़कियां अपनी त्वचा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं। लड़कियों में पहली बार होने वाले मासिक धर्म से हार्मोन में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में आपको पिंपल, मुहांसे और पिग्मेंटेशन का सामना करना पड़ सकता है। मासिक धर्म के बाद टीनेज लड़कियों के लिए अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
ठंड के दौरान वैसे भी जलवायु परिवर्तन के कारण त्वचा की स्थिति काफी बुरी हो जाती है। जलवायु से त्वचा में व्यापक बदलाव आता है। इसलिए जरूरी है कि ठंड के समय आप अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कुछ अलग करें। आपका पूरा ध्यान खूबसूरत, बिना मुहांसे वाले, मुलायम और कम फटी त्वचा हासिल करने की होनी चाहिए। ठंड के समय अलग से स्किन केयर की जरूरत पड़ती है और आप इसे अपना कर त्वचा की सही ढंग से देखभाल कर सकते हैं। आइए कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में जानते हैं, जिनपर अमल कर के टीनेज लड़कियां स्किन केयर को आसान और प्रभावशाली बना सकती हैं।

सफाई
टीनेज लड़कियों को अपनी त्वचा की सही देखभाल के लिए सबसे पहले सफाई पर ध्यान देना चाहिए। मासिक धर्म से हार्मोन में होने वाले बदलाव से स्किनपोर बंद हो सकता है। इससे सफाई का महत्व और भी बढ़ जाता है।

ब्यूटी प्रोडक्ट
इस बात को सुनिश्चित करें कि आप अच्छी क्वालिटी की ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। ठंड के दौरान त्वचा में रूखेपन की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जिससे त्वचा में नमी बरकरार रहे और रूखापन न आए।

कास्मेटिक से बचें
कास्मेटिक के नियमित इस्तेमाल से बचना अच्छा रहेगा। इससे त्वचा में मुहांसे और पिंपल निकलने की संभावना ज्यादा हो जाती है। इसके अलावा कठोर केमिकल का भी इस्तेमाल न करें। टीनेज लड़कियों के स्किन केयर का यह एक अहम पहलू है।

एक्सफोलीएशन
एक्सफोलीएशन से डेड सेल्स को हटाने में मदद मिलेगी और आपकी त्वचा ताजी और मुलायम रहेगी। टीनेज लड़कियों में मासिक धर्म आने पर पिंपल और मुहांसे निकल आते हैं। इसलिए अगर पिंपल और मुहांसे ताजा हों तो बहुत ज्यादा एक्सफोलीएशन न करें।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
ठंड के दौरान रूखी त्वचा के साथ-साथ और भी कई समस्याएं आ जाती हैं। इसलिए नहाने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। टीनेज लड़कियों में स्किन केयर का यह एक अहम हिस्सा है।

विंटर कास्मेटिक
ठंड के समय विंटर कास्मेटिक का ही प्रयोग करें। इससे न सिर्फ आप फैशनेबल दिखेंगी बल्कि यह आपकी त्वचा को ठंडी हवा से भी बचाएगा। अपने शरीर को कपड़े से ढंक कर रखें। लगातार ठंडी हवा के संपर्क में आने से त्वचा में रूखापन आ जाएगा।

फटे होंठ का रखें ख्याल
ठंड के दौरान होठों का फटना आम बात है। ठंड के दौरान अपनी होंठ का अच्छे से ख्याल रखें, क्योंकि ठंडी हवा का असर कोमल त्वचा पर बहुत जल्दी नजर आने लगता है। फटे होंठ से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप लिप बाम का इस्तेमाल करें।

हाइड्रेटेड रहें
आपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए ठंड के दौरान बड़ी मात्रा में पानी पीएं। इससे आपकी त्वचा में प्राकृतिक रूप से नमी बनी रहेगी। साथ ही इससे त्वचा में लचीलापन भी आएगा। टीनेज लड़कियों के लिए बहुत ज्यादा पानी पीना स्किन केयर का ही एक हिस्सा है।



Click it and Unblock the Notifications
