Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
9 बेहतरीन तेल और उनका उपयोग
तेल हमें बहुत लाभ देते हैं परन्तु उन्हें उतना श्रेय नहीं मिलता। ऐसे कितने पदार्थ हैं जिनका उपयोग आंतरिक और बाह्य दोनों तरीकों से हो सकता है, किचन और बाथरूम में हो सकता है तथा सलाद और बालों में हो सकता है? तेल जादुई होते हैं तथा इनके विभिन्न उपयोग आपको आश्चर्यचकित कर देंगे। हालाँकि ये सभी तेल अच्छे हैं परंतु इनके विभिन्न उपयोग इन्हें एक दूसरे से बेहतर बनाते हैं।
बादाम तेल का सौंदर्य लाभ
आहार और व्यायाम के मामले में अन्य तेलों की तुलना में कुछ तेल आपके लिए और आपकी त्वचा के लिए अच्छे होते हैं अत: इस सूची का उपयोग प्रेरणा की तरह करें तथा अपने शरीर, त्वचा के प्रकार, बाल, स्वाद और आवश्यकताओं के अनुसार तेल का उपयोग करें। यहाँ 9 मुख्य तेल तथा उनके उपयोग बताए गए हैं।
9 बेहतरीन तेल और उनका उपयोग

1. भांग का तेल
मेरे विचार में भांग का तेल आपकी त्वचा के लिए सर्वोत्तम होता है, विशेष रूप से मुंहासों वाली त्वचा के लिए। मैं प्रत्येक शाम को इसका उपयोग फेस वॉश की तरह करतीहूँ। यह न केवल मेकअप को हटाता है बल्कि गहराई तक त्वचा की सफाई भी करता है।

2. नीम का तेल
यह भी एक जादुई तेल है। यह तेल मुहांसों, दागों, चोट या मुंह के छालों पर जादू की तरह काम करता है। यदि मुझे कोई धब्बा दिखाई देता है तो मैं इसे रात में लगा लेती हूँ तथा सुबह तक यह चला जाता है या यह हल्का हो जाता है।

3. अरंडी का तेल
इस तेल का उपयोग कब्ज़ दूर करने से लेकर प्रसव वेदना उत्प्रेरित करने तक के लिए किया जाता है। मैं कैस्टर ऑइल का उपयोग बालों को बढ़ाने के लिए करती हूँ। प्रतिदिन शाम को मैं अपनी पलकों पर कैस्टर ऑइल की कुछ बूँदें लगती हूँ। इससे वे बहुत बड़ी होती हैं तथा इसके साथ साथ इनको मॉस्चराइजेशन भी मिलता है तथा नए बाल भी आते हैं।

4. नारियल का तेल
बाह्य रूप में नारियल का तेल त्वचा और बाल दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका उपयोग बॉडी मॉस्चराइज़र की तरह किया जा सकता है तथा धूप में निकलने से पहले इसे लगाना चाहिए क्योंकि इसमें एसपीएफ़ 10 होता है।

5. अखरोट का तेल
इस तेल को बालों के दोनों सिरों पर लगाने से आपके बालों को मॉस्चराइजर मिलता है तथा अन्य तेलों की तरह बाल चिपचिपे नहीं होते हैं। इसका उपयोग बॉडी मॉस्चराइज़र, शेविंग जेल या रेज़र से होने वाली जलन, अधूरे बालों से बचने के लिए आफ्टरशेव की तरह किया जाता है।

6. ऐवकाडो का तेल
भांग के तेल की तरह ही यह तेल त्वचा के लालिमा, दाग और धब्बों के इलाज में सहायक होता है। यह एक शेविंग जेल की तरह भी कार्य करता है तथा इसका उपयोग पूरे शरीर पर मॉस्चराइज़र की तरह किया जा सकता है।

7. जोजोबा ऑइल
यह तेल त्वचा के लिए क्लींज़र की तरह काम करता है तथा यह एक अच्छा मॉस्चराइज़र भी है क्योंकि यह त्वचा के प्राकृतिक तेल के समान होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों वाली त्वचा के उपचार के लिए अच्छा विकल्प है।

8. तिल का तेल
यह एक पोषक स्वास्थ्यप्रद वासा है जिसमें जिंक प्रचुर मात्रा में होता है जो आपकी त्वचा के लिए बाह्य रूप से लाभकारी है। अत: इसकी थोड़ी मात्रा लें और उसे फैलाएं! तिल के तेल में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है तथा यह सूर्य की रोशनी से बचने में भी सहायक होता है।

9. हेज़लनट का तेल
इस तेल में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है तथा यह तेल सभी प्रकार की त्वचा को पोषण प्रदान करता है विशेष रूप से संवेदनशील त्वचा के लिए तथा तैलीय त्वचा के लिए क्योंकि इसमें मॉस्चराइजिंग का गुण होता है जो त्वचा को अतिरिक्त तेल का उत्पादन करने से रोकता है जिसके कारण दाग धब्बे आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
