Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
जैतून के तेल के आश्चर्यजनक ख़ूबसूरती बढ़ाने वाले राज़
एक ऐसा तेल जिसकी प्राकृतिक गुणवत्ता काफी ज्यादा है, जैतून के तेल का लाभ सदियों से लोग उठाते आ रहे हैं। इस ख़ूबसूरती बढ़ाने वाले उत्पाद की उत्पत्ति पश्चिम की धरती से हुई पर इसके लाभ और सुंदरता बढ़ाने का राज़ पूरी दुनिया में फैला है। बालों और त्वचा सम्बन्धी उत्पाद की बिक्री अमेरिका में बड़े बाज़ार को चला रही है। लोगों की सबसे अच्छे उपचार और ख़ूबसूरती बढ़ाने वाले उत्पाद के प्रति रूचि का अंदाजा इन उत्पादों की अच्छी बिक्री से लगाया जा सकता है।
हालांकि इन उत्पादों को इस्तमाल करने से अपने आपको रोकना चाहिए जिनमें केमिकल की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका उपाय है प्राकृतिक उत्पाद का इस्तमाल करना। यह सुरक्षित तो है ही साथ ही साथ इसका असर ज़िंदगी भर रहता है। ऐसे उत्पाद जो निगमित होते हैं, जैतून के तेल को मुख्य उपादान की तरह इस्तमाल करते हैं। जैतून का तेल प्राकृतिक तो है ही साथ ही साथ त्वचा के लिए अच्छा उपचार है। इस तेल को इस्तमाल करने से आपकी त्वचा सुन्दर और साफ दिखती है। तो चलिए इस चमत्कारी तेल की कुछ ख़ूबसूरती बढ़ाने वाले राज़ के बारे में जानें:

1. जैतून का तेल त्वचा को नमी देता है: जैतून के तेल का भेदन प्रभाव काफी अच्छा होता है और चाहे यह चेहरे पर लगाया गया हो या शरीर के दूसरे भागों में यह पूरी तरह त्वचा के अंदर चला जाता है और त्वचा को पोषित करता है। यह दिन में लगाया जाए या रात में, इसका प्रभाव नमी वाली त्वचा पर साफ दिखता है। थोड़ा सा जैतून का तेल निम्बू के रस में मिला कर लगाने से आपकी त्वचा चिकनी और तरोताज़ा दिख सकती है। इससे चहरे पर देर तक कोमलता और नरमी बनी रहती है। प्राकृतिक उपचार के अलावा आप ऐसे उत्पाद को खरीद सकते हैं जिनमें जैतून का तेल हो।
2. जैतून का तेल एक्सफोलिएटर का काम करता है: अगर आपकी त्वचा सूखी और बेजान है तो इसका उपचार जैतून का तेल बखूबी कर सकता है। समुद्री नमक में जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की सूखी चमड़ी निकल आती है और आपको साफ त्वचा मिलती है। जैतून तेल के कुछ बूँद को लैवेंडर के तेल के कुछ बूँद के साथ मिलाकर स्नान करने से त्वचा में कोमलता और नई स्फूर्ति आती है।
3. जैतून के तेल से नाखून और सुतरा की देखरेख: नाखून और सुतरा को क्षति पहुँचने की काफी सम्भावना होती है। यह कर्कश प्राकृतिक प्रभाव पर अनाश्रित रहते हैं और इनको काफी देख रेख की ज़रुरत होती है। एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल सूखे नाखून और सुतरा के लिए सबसे सही उपाय है। इसमें किसी भी तरह के मसाज की ज़रुरत नहीं। आपको सिर्फ नाखून और सुतरा के आस पास जैतून का तेल लगाना होता है ताकि उन्हें गहरी नमी मिल सके।
4. जैतून के तेल से आँखों का मेकअप उतारा जा सकता है: आँखें कोमल होती हैं इसलिए हर तरह के उत्पाद पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून के तेल की एक या दो बूँद ही आँखों का मेकअप उतारने के लिए काफी है। यह आँखों के आस पास के कोमल भाग को बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से मेकअप उतारने में मदद करती है। जब इस उपचार का प्रयोग किया जाता है तो यह चेहरे को कोमल तो रखता ही है साथ ही साथ झुर्रियों को भी हटाता है।
5. बालों की देखभाल और जैतून का तेल: बालों पर जैतून के तेल के प्रभाव को लेकर काफी ज्यादा प्रचार हुआ है। यह प्रचार काफी हद तक सही भी है क्योंकि यह चमत्कारी तेल बालों को मुलायम बनाता है और इसमें चमक लाता है। जैतून के तेल से मसाज करने से रूसी से मुक्ति मिलती है और यह कंडीशनर का काम भी करता है। शैम्पू करने के बाद आप पानी और जैतून तेल मिलाकर बालों में मसाज कर सकते हैं। इसको बालों में 5 मिनट तक रहने दें और उसके बाद पानी से धुल लें। इससे आपके बाल अच्छी तरह से कंडीशन हो जायेंगे और उनको बाउंस भी मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
