Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दाग, धब्बे, कील, मुहांसे, सब दूर करे नीम की पत्तियों का पानी
हम सभी जानते हैं कि नीम के पत्ते हमारी सेहत तथा सुंदरता को निखारने में कितना योगदान देते हैं। नीम एक ऐसा पेड़ है जो हमारे घरों के आस पास आसानी से प्राप्त हो जाता है। नीम एक आयुर्वेदिक दवा है जिससे शरीर के अंदर - बाहर के सभी रोग दूर होते हैं। अगर आपको चमकदार और दाग-धब्बे रहित त्वचा चाहिये, तो आप नीम की पत्तियों को पानी में उबाल कर उसके पानी को चेहरे पर लगा सकती हैं।
नीम जूस पीने का गुणकारी फायदा
नीम के पत्ते तथा संतरे के छिलके को पानी में उबालकर इस पानी को ठंडा करके इससे मुंह धोने पर पिंपल्स दूर होते हैं। ऐसे ही कई और भी फायदे हैं इस नीम के पानी के, जिन्हें इस लेख में प्रस्तुत किया जा रहा है। दाग, धब्बे, कील, मुंहासे और झुर्रियों को दूर करना है तो अभी से प्रयोग करना शुरु कर दें नीम की पत्तियों वाला पानी।

त्वचा में नमी पहुंचाए
आप नीम के पानी को शहद या कच्चे दूध के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगा सकती हैं। नीम का पानी रूखापन कम करता है और चेहरे में नमी भरता है।

चेहरे के काले दाग हटाए
चेहरे की भीतरी त्वचा में समाए काले रंग के दाग को नीम का पानी गायब कर देता है।

चेहरे मे चमक भरे
नीम के पानी में एंटी माइक्रोबियल फार्मूला होता है जिससे त्वचा से संबन्धित कई सारे रोग जैसे, मुंहासे और उसके दाग, रूखापन और झुर्रियां दूर हेाती है। जब चेहरे से सारे दाग धब्बे दूर हो जाएंगे तो चेहरा चमकदार दिखाई देना शुरु हो जाएगा।

त्वचा बनाएं गोरा
नीम का पानी आपके चेहरे को सूरज की घातक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह त्वचा के अदंर बनने वाले मेलेनिन तथा तेल को अधिक बनने से रोकता है।

ब्लैकहेड्स हटाए
यह नीम का पानी एक डीप क्लींजर की तरह भी काम करता है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व होता है। यह त्वचा के पोर्स में समाई गंदगी को पूरी तरह से निकाल देता है।

आंखों के काले घेरे हटाए
नीम के पानी के साथ चंदरपाउडर मिक्स कर के आंखों के काले घेरे पर लगाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढेगा और कालापन मिटेगा।



Click it and Unblock the Notifications
