Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
त्वचा और बालों के रोगों को दूर करे गुणकारी तुलसी
तुलसी की पत्ती या फिर बेसिल ऑइल को घरेलू उपचार के लिये प्रयोग किया जा सकता है। आप इसके प्रभाव से हैरान परेशान रह जाएंगे क्योंकि यह बालों और आपकी त्वचा पर काफी अच्छा चमतकार करती है। अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो आप इसका पेस्ट बना कर लगा सकती हैं। इससे मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया मर जाएंगे। इसी तरह से अगर सिर में रूसी हो गई हो तो इसका प्रयोग किया जा सकता है। आप तुलसी के तेल से सिर की मसाज कर सकती हैं, ऐसा करने से सिर में खून का फ्लो बढ जाएगा, जिससे बाल मजबूत होगें। कई रोगों से छुटकारा दिलाती है तुलसी

1. मुंहासे दूर करने के लिये-
सामग्री- 5 तुलसी पत्ती
5 नीम पत्ती
5 बूंद नींबू का रस
1 चम्मच शहद
लगाने की विधि-
तुलसी और नीम की पत्ती को एक साथ पीस कर उसमें नींबू का रस और शहद की एक बूंद डाल कर पेस्ट तैयार करें।
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 25-30 मिनट तक लगा रहने दें।
फिर इसे सूखने पर साधारण पानी से धो लें।
2. बालों में मजबूती के लिये
2 चम्मच जैतून का तेल गरम करें और उसमें 2 चम्मच तुलसी का तेल मिक्स करें। इसे सिर पर अच्छी तरह से लगा कर मसाज करें। ऐसा करने से आपके बाल और भी ज्यादा मजबूत बनेगें।
3. रूसी दूर करने के लिये
तुलसी की पत्तियां और आमला को ले कर पीस लें। इसमें थोड़ा सा पानी भी मिलाएं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 20 मिनट के बाद सिर को धो लें। इस विधि को तब तक करें जब तक कि सिर की रूसी गायब ना हो जाए।
4. खुजली मिटाने के लिये
तुलसी बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण को भगाने का काम करती है। इसका प्रयोग करने से हाथ-पांव या सिर की खुजली मिटती है।
सामग्री-
तुलसी पत्ती या 1 चम्मच तुलसी पावडर
1/2 कप नारियल तेल
10 मेथी दाना
लगाने की विधि-
तुलसी की पत्ती का पावडर बना कर उसमें नारियल तेल डालें।
फिर इसे गरम करें और इसमें मेथी के दाने डाल कर तब तक रूके, जब तक मेथी दाने फूटने ना लगें।
अब तेल को अच्छी तरह से पका लें और फिर उसे ठंडा कर के छान लें और साफ तेल को किसी शीशी में भर कर रख लें।
इस तेल को सिर धोने के एक रात पहले लगा कर रखें। आपकी खुजली कंट्रोल में हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
