Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सुंदर त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है कॉफी
कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि महानगरों की जीवन शैली में कॉफी की बड़ी भूमिका है। और हो भी क्यों न, आखिर एक कप कॉफी से कोई भी इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा रिलैक्स जो हो जाता है। यही वजह है कि हर कोई गलियों में बने कॉफी शॉप पर जाना पसंद करता है।
यूं तो ऐसे कई कारण हैं जिससे कॉफी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। पर अगर विज्ञान की कसौटी पर देखा जाए, तो भी यह बात सामने आती है कि कॉफी का संतुलित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कॉफी में ऐसे कई गुण होते हैं जो बीमारियों को आपके ईद-गिर्द भटकने नहीं देता। अगर आपको कॉफी पसंद है तो यह आर्टिकल पढ़कर आप जरूर खुश हो जाएंगे। क्योंकि आज हम आपको बता रहे हैं कॉफी से होने वाले फायदों के बारे में। इंडियन स्टाइल में बनाइये एस्प्रेसो कॉफी
यूं तो कॉफी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, पर क्या आपको पता है कि कॉफी त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। कॉफी पीने से जहां शरीर को अंदर से ऊर्जा मिलती है, वहीं कॉफी युक्त साबुन या क्रीम से त्वचा में निखार आता है। काफी को अगर 'स्किन ड्रिंक' कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

आइए जानते हैं कि किस तरह कॉफी हमारी त्वचा को निखारता है।
1. एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत : हमारा वातावरण फ्री रेडिकल्स यानी प्रदूषण कण वगैरह से भरा पड़ा है। इससे त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। पर अगर आपकी त्वचा कॉफी से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरी रहेगी तो इससे न सिर्फ त्वचा सुरक्षित रहेगी, बल्कि यह त्वचा के प्राकृति सुरक्षा तंत्र को भी मजबूत बनाएगा। एक शोध में यह बात सामने आई कि कॉफी के बीज का रस अपने फ्री-रेडिकल गुणों के कारण त्वचा के सेल्स की ऊर्जा को संरक्षित रखता है।
2. सूरज की रोशनी से बचाता है काफी : सूरज से निकलने वाली पाराबैगनी किरणें काफी खतरनाक होती हैं। कई बार तो इससे त्वचा संबंधी जानलेवा बीमारी हो जाती है। एक शोध के अनुसार कैफीन त्वचा को पाराबैगनी किरणों से बचाता है। एक अन्य शोध के अनुसार कैफीन डीएनए में होने वाले नुकसान को रोकता है, जिससे त्वचा पाराबैगनी किरणों के असर से सुरक्षित रहती है।
3. स्किन को चिकना और चमकदार बनाता है : जी हां, कॉफी से न सिर्फ त्वचा में चिकनाहट आती है, बल्कि इसमें निखार भी आता है। कॉफी में टिशू को रिपेयर करने का गुण होता है, जिससे सेल्स का विकास तेजी से होता है। इससे त्वचा में हाइड्रेशन को बढ़ावा मिलता है और त्वचा में लचीलापन आता है।
4. ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है : कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। साथ ही टिशू का सूजन और त्वचा की डी-पफिंग एरिया भी कम होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
