Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में त्वचा निखारे शहद और दूध का लेप

पुराने जमाने से ही दादी-नानी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिये उस पर शहद और दूध का लेप लगाया करती थीं। चेहरे पर गुनगुने दूध और शहद का फेस पैक लगाने से इतने सारे फायदे हो सकते हैं, जिनके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकतीं। मुंहासे हों चाहे चेहरे पर झुर्रियां पड़ी हों वह सब शहद और दूध के लेप लगाने से धीरे धीरे गायब हो जाते हैं। इसी के साथ अगर चेहरे पर चिकन पॉक्स के दाग धब्बे भी पड़े हों तो वह भी शहद और दूध के लेप से ठीक हो जाते हैं। MORE:शहद से बालों व त्वचा संबधी समस्याओं को कहें अलविदा
शहद और दूध में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा में निखार भरते हैं। नियमित रूप पर इन्हें लगाने से आप खूबसूरत बन सकती हैं। आइये जानते हैं कि सर्दियों के दिनों में नियमित रूप से शहद और दूध का लेप लगाने से चेहरा किस तरह से बेदाग और सुंदर बन सकता हैं। पढे़ हमारे बताए ये सुझाव -
चेहरा बनाए चमकीला

शहद और दूध का फेस मास्क चेहरे पर लगाने से तुंरत ही चेहरा चमकदार बन जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर के लिये अच्छा होता है। इससे आप हमेशा फ्रेश दिखती हैं। साथ ही इससे चेहरे की टैनिंग भी मिटती है।
झुर्रियां मिटाए

अगर आपको समय से पहले झुर्रियों की समस्या आ पड़ी है तो, आप शहद और दूध का फेस पैक बना कर चेहरे पर लगाएं। इन दोनों को समान मात्रा में ले कर मिक्स करें। MORE: झुर्रियों के लिए घरेलू क्रीम
मुंहासे दूर करे

अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो, इस पैक को जरुर ट्राई करें। इस मास्क को नियमित लगाएं। यह आपकी त्वचा के लिये काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
फटे होंठ ठीक करे

सर्दियों में जब होंठ फट गए हैं तो उन्हें नमी की बहुत जरुरत पड़ती है। अपने फटे होंठो को ठीक करने के लिये नियमित तौर पर उस पर दूध और शहद का लेप लगाएं।
दाग धब्बे मिटाए

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या चेचक के दाग पडे़ हुए हैं तो, वह इस पैक के नियमित रूप पर लगाने से गायब होने लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
