Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
लड़के अब नहीं होगें झुर्रियों से परेशान: उपाय
चेहरा चाहे लड़को का हो या फिर लड़कियों को, झुर्रियां दोनों पर ही खराब लगती हैं। हम सोंचते हैं कि पुरुष इतने सख्त होते हैं, तो उन्हें भला किसी क्रीम , लोशन या सूरज की रौशनी से बचाव की क्या आवश्यकता है। पर ऐसा मानना गलत है। पुरुषों के चेहरे पर भी झुर्रियां आसानी से दिखने लगती हैं, जिस पर वो ध्यान नहीं देते। लेकिन हर समस्या का हल होता है और आज हम पुरुषों के चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को दूर करने के लिये कुछ आसान से उपाय बताएंगे। आइये जानते हैं उनके बारे में-

लड़के अब नहीं होगें झुर्रियों से परेशान: उपाय
1. यूवी किरणों से बचें- माना जाता है कि पुरुष बडे ही रफ एंड टफ होते हैं, जिससे उन्हें लगता है कि अब उन्हें सनस्क्रीन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। सनस्क्रीन ना लगाने से त्वचा की रंगत बदल जाती है और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। पुरूषों की फटी एडि़यों के लिए उपचार
2. भौं चढ़ाना बंद करें- अगर आप दूसरों से प्यार करेंगे तभी आपको प्यार मिलेगा, यह एक गोल्डन रूल है। वे लोग जो बात बात पर नाक-भौं चढाने लगते हैं, उनकी त्वचा खराब हो जाती है और मुंह पर बहुत सी झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। इसलिये गुस्सा होना बंद करें।
3. एंटीऑक्सीडेंट आहार- सड़कों और हवाओं में इतना प्रदूषण हो गया है कि वह त्चचा में भी समा जाता है, जिससे झुर्रियां आने लगती हैं। पर इससे भी बचने का उपाय है और वह यह कि आप अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट आहार शामिल करें जैसे, ग्रीन टी और अनार आदि।
4. धूम्रपान ना करें- जो लोग बहुत ज्यादा धूम्रपान करते हैं उनके चेहरे पर झुर्रियां आसानी से पड़ जाती हैं। अगर आप 1 सिगरेट पीना छोडे़गें तो आप अपनी जिंदगी में 5 मिनट बढाएंगे और झुर्रियों से भी मुक्ती पाएंगे।
5. खूब हंसिये- अगर आप अपनी स्किन को हमेशा सुंदर और चमकदार बनाना चाहते हैं तो, हंसना शुरु कर दीजिये। इससे चेहरे की मासपेशियों का व्यायाम होगा और दिमाग में हमेशा खुशी बसी रहेगी। मन स्ट्रेस से जब दूर होगा तो चेहरे पर असर दिखना शुरु हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications