Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात के लिए सबसे अच्छे फेसपैक
टाइम नहीं है - कई लोग अपनी त्वचा की देखभाल करना जरूरी नहीं समझते है और बोलते है कि उन्हे टाइम ही नहीं मिलता है। त्वचा की देखभाल के लिए फेसपैक सबसे अच्छा तरीका होता है, इससे चेहरे को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते है और आप इन्हे अपनी सहूलियत के हिसाब से भी लगा सकते है। अगर दिन के समय आपको समय नहीं है तो रात के दौरान भी इन्हे लगाया जा सकता है। कुछ प्राकृतिक फेसपैक निम्म प्रकार हैं :
चंदन पाउडर से बाइये रूप निखारने वाला फेस पैक
1) एप्पल और क्रीम फेसपैक : इस फेसपैक को लगाने से चेहरे की त्वचा मुलायम और चिकनी हो जाती है। इससे त्वचा को हाईड्रेशन मिलता है और सर्दियों में त्वचा में रूखापन भी नहीं आता है। इसे सोने से पहले लगाना काफी लाभदायक होता है। इसके लिए एक सेब लें, उसे छील लें और उसे पानी में थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। बाद में उस सेब को टुकड़ों में काटकर पीस लें और लेप तैयार कर लें। इस लेप को क्रीम में मिला लें और मिश्रण को अच्छे से फेंट लें। 15 मिनट के लिए लेप को चेहरे पर लगा लें और बाद में गर्म पानी से धो लें। इस तरह रात का यह फेसपैक आपके चेहरे को मुलायम बना देगा।

2) दलिया का फेसपैक : दलिया से बने फेसपैक को रात में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है जो काफी लाभप्रद होता है। इस फेसपैक को बनाने के लिए दो चम्मच दलिया लें। इसमें ऑयल की कुछ बूंद डालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट में एक चम्मच शहद और 2-3 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें। जब यह मिश्रण चेहरे पर सूखने लगे तो इसी से स्क्रब कर लें और बाद में निकाल दें। गर्म पानी से चेहरा धो लें।
3) बेरी पैक : बेरी को एक अच्छा फ्रूट माना जाता है, इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते है। त्वचा पर भी बेरी काफी प्रभावकारी होती है। इसके लिए आप पांच स्ट्राबेरी लें, उन्हे छील लें और उनके गूदे का मिश्रण बना लें। इसमें क्रीम मिला लं। इस फ्रूट फेसपैक को चेहरे पर लगा लें और 20-25 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इस फेसपैक से चेहरा दमकने लगता है।
4) दही फेसपैक : सर्दियों में दही वाले फेसपैक को न लगाएं, ये ठंडा होता है जिससे सर्दी लग सकती है। गर्मियों के मौसम में इस फेसपैक को रात के समय लगाएं, जिससे चेहरे पर ग्लो आएगा। इस फेसपैक को बनाने के लिए एक कटोरा दही लें, इसे अच्छे से फेंट लें। इसमें 2-3 बूंदे नींबू के रस की डाल लें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे की डेड स्कीन निकल जाएगी और दाने की समस्या भी दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
