Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ढीली त्वचा को टाइट बनाए ये तेल
35 की उम्र में आपकी बॉडी पहले जैसी कोमल और चमकदार नहीं रह पाती। जिस तरह से उम्र बढती जाती है उसी तरह शरीर की चमक भी ढलने लगती है। इसके अलावा अगर आप शादी-शुदा है और प्रेगनेंसी के दौर से गुजर चुकी हैं, तो आपके शरीर और त्वचा पर काफी बुरा असर पड़ता है। आपकी त्वचा तथा आपके ब्रेस्ट दिन पर दिन ढीले पड़ने शुरु हो जाते हैं। हो सकता है कि आप ऐसा महसूस कर के खुद को तनाव ग्रस्त कर लेती हों।
अगर आपकी बॉडी ने चमक खो दी है या फिर त्वचा ढीली पड़ चुकी है तो, परेशान होने के बजाए कुछ घरेलू उपचार का प्रयोग करें। घरेलू उपचार में आपको तरह-तरह के तेल ट्राई करने होगें।
CLICK HERE- सुंदर लगना है तो लगाइये टमाटर का जूस
यह बॉडी ऑइल सदियों से शरीर पर मालिश करने के काम आ रहे हैं। यह तेल काफी फायदेमंद होते हैं, जिनका रिजल्ट तुरंत ही देखने को मिल जाते हैं। आइये जातने हैं ऐसे कौन कौन से तेल हैं जो बॉडी की चमक और ढीली पड़ चुकी त्वचा को टाइट बना सकते हैं।

सरसों का तेल-
यह तेल ढीले पड़ चुके ब्रेस्ट या लूज पेट को टाइट करने के काम आता है। 2 चम्मच तेल ले कर मध्यम आंच पर हल्का गरम करें। फिर इसे हाथों में ले कर अपने ब्रेस्ट की मसाज हल्के हाथों से करें। मसाज करते वक्त अपने ब्रेस्ट को ऊपर की ओर उठाएं। अगर आप स्तनपान करवाती हैं तो ऐसी मसाज रोज करें।

ऑलिव ऑइल
अगर आपको लगे कि आपकी बॉडी में कोमलता या चमक खतम होती जा रही है तो ऑलिव ऑइल लगाएं। ऑलिव ऑइल में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जिससे बॉडी कोमल बनती है। ऑलिव ऑइल को बिना गरम किये हुए शरीर पर कुछ दिनों तक लगाएं और जल्द ही असर देखें।

ग्रेप सीड ऑइल
इस तेल में बहुत सारा विटामिन ई होता है इसलिये यह आपकी स्किन को स्वस्थ्य रखता है। यह बॉडी पर पड़े स्ट्रेच मार्क और आंखों के नीचे काले घेरों को भी ठीक करता है। चेहरे से झुर्रियों को भी हटाने में मददगार है ये तेल।

एवाकाडो ऑइल
जब शरीर में कोलाजिन का प्रोडक्शन धीमा पड़ने लगता है तब हमारे शरीर में रूखापन आने लगता है। इसमे ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कोलाजिन का प्रोडक्शन बढा देता है। यह तेल शरीर में बहुत ही आसानी से समा जाता है और इसका लाभ तुरंत ही देखने को मिलता है।

जोजोबा ऑइल
यह तेल शरीर को हर तरह से फायदा पहुंचाता है। इसे लगाने से बॉडी की स्किन टाइट तो होती ही है साथ में एक्ने और पिंपल से भी निजात मिलती है। यह चेहरे से सारे दाग-धब्बे मिटा देता है।



Click it and Unblock the Notifications
