Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरूषों की फटी एडि़यों के लिए उपचार
आमतौर पर एडि़या फटने से पहले पैरों में दरार पड़ जाती है और दर्द होता है। पुरूषों में भी सर्दियों के दिनों में ऐसी समस्या काफी ज्यादा होती है। एडि़यों का फटना, आपका पैरों के लिए केयरलेस होना साफ दिखाता है, खैर जो भी हो, अगर एडि़यां फट जाएं तो जल्दी ही उसका उपचार कर लें।
पुरुषों के फुट केयर टिप्स
एडियों के फटने पर घरेलू उपचार सबसे ज्यादा लाभप्रद होता है। शुरूआत में घरेलू उपचार अपनाने से आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी और एडि़यां भी मुलायम हो जाएगी। पुरूषों की फटी एडियों के लिए घरेलू उपचार निम्म प्रकार हैं :

1) फाइल या झांवां का इस्तेमाल करें : अपने पैरों को पैडीक्योर करें। फुटमास्क का इस्तेमाल करें। इससे पैरों की त्वचा मुलायम होगी, इसके बाद पैरों को स्क्रब करें। स्क्रब करने के लिए फाइलर या झांवां का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैरों में अच्छा मॉश्चराइजर लगाएं। रात में मॉश्चराइजर लगाने के बाद कॉटन मोजे पहन लें, इससे पैरों को वॉर्मनेस मिलेगी। ऐसा एक सप्ताह तक लगातार करें।
2) फुट मास्क : फेसमास्क की तरह फुटमास्क भी होता है जो आपके पैरों को मुलायम बना देता है। इसे बनाने के लिए पानी गुनगुना करें, उसमें नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण में अपने पैरों को डालकर बैठ जाएं। 15 - 20 मिनट तक पैरों को डुबोने के बाद बाहर निकाल लें और पैरों में हल्की ग्लिसरीन लगाएं। रात भर लगी रहने दें। सुबह उठकर गर्म पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार ऐसा करने से लाभ होगा।
3) हनी मिक्स : फटी एडि़यों को सही करने के लिए आप शहद को पैरों में लगाएं। शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है जो पैरों की दरारों को सही कर देती है। आप चाहें तो शहद में 2 - 3 चम्मच ग्रांउड राइस या एप्प्ल साइडर विनेगर भी मिला सकते है। इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और एडियों पर लेप कर लें। दस मिनट बाद गर्म पानी से धो दें। आराम मिलेगा।
4) शहद और ऑलिव ऑयल : अगर आप जल्द से जल्द अपनी फटी एडि़यों को सही करना चाहते है तो शहद और ऑलिव ऑयल को मिक्स करके अपनी एडि़यों पर मलें। इसे रात भर लगा रहने दें और उसके बाद देखें। आपको आराम मिलेगा और खून निकलने वाली समस्या भी दूर हो जाएगी। ऐसा हर दिन करें ताकि आपको जल्दी आराम मिलें।



Click it and Unblock the Notifications
