Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चमकदार त्वचा के लिये लगाएं ये फेस मास्क
नीबू का इस्तेमाल सुंदरता बढाने के कई उपायों में किया जाता है। नीबू में विटामिन सी होता है, यह विटामिन त्वचा छिद्रों में गहराई तक जाकर उसे साफ करता है तथा त्वचा को चमकदार बनाता है। नीबू में एंटीँआक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा में रक्त संचरण को बढ़ाकर उसे स्वस्थ बनाते हैं। नीबू घर पर बनाये जाने वाले फेसियल व फेस मास्क में खूब प्रयोग किया जाता है। नीबू एक खट्टा फल है जिसमें कई स्वास्थ्यकारी गुण पाये जाते हैं। स्वास्थ्य गुणों के अलावा, अपने विटामिन सी तथा एंटीआक्सीडेंट गुणों के कारण यह सौंदर्यवर्धक गुणों से भी भरपूर है। नींबू और शहद पीने के हैं कई लाजवाब फायदे
नीबू एक प्राकृतिक त्वचा शोधक के रूप में प्रयुक्त होता है। नीबू शहद, आटा, अंडा, दही आदि जैसे प्राकृतिक घरेलू पदार्थों में आसानी से मिल जाता है तथा त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इन घरेलू नीबू फेस पैक को आजमाएं।

चेहरे के लिए बनाये गये फेस पैक में नीबू का इस्तेमाल कैसे करें
नीबू तथा योगर्ट फेस पैक: एक कटोरी में आधा कप दही लेकर उसमें ताजा ताजे नीबू को निचोड़ें। दोनों को अच्छी तरह मिला लें। नीबू के के रस की जगह पर नीबू के तेल का भी प्रयोग किया जा सकता है। इस पेस्ट को चेहरे तथा गर्दन पर लगा लें। दस-पंद्रह मिनट के बाद फेस पैक को ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा को चमकदार व नम बना देता है। नीबू त्वचा को साफ करता है तथा दही उसे मुलायम बनाता है।
खुद के किचन में पाइये यह ब्यूटी सीक्रेट
नीबू व शहद फेस मास्क: एक कटोरी में नीबू का एक चम्मच ताजा रस लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें तथा दोनों को अच्छी तरह मिला लें। इस फेशियल को चेहरे पर लगा लें। इसे 10 तक सूखने दें फिर ठंडे पानी से धो डालें। यह फेस पैक झुलसन व मुंहासों को दूर करता है। बेहतर परिणाम के लिए इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार लगायें।
नीबू एवं खीरे का फेस पैक: ताजे खीरे और नीबू दोनों का एक-एक चम्मच रस लेकर दोनों को आपस में अच्छी तरह मिला लें। अब एक सूती फाये को इस मिश्रण में डुबोकर निकालें तथा उसे चेहरे पर धीरे-धीरे घुमा-घुमा कर रगड़ें। फिर फाये को गीला करें और रगड़ें, इस प्रक्रिया को 5 मिनट तक दोहरायें। फिर 5 मिनट इसे सूखने दें। चेहरे को ठंडे पानी से धो डालें। यह फेसियल चेहरे की त्वचा को चिकनाई मुक्त बना देता है।
नीबू एवं मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक: दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी तथा एक चम्मच नीबू का रस लेकर दोनों को हिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 10 से 15 मिनट तक लगा रहने देने के बाद इसे गुनगुन पानी से धो डालें। तैलीय त्वचा के लिए यह सर्वश्रेष्ठ फेस पैक है।
नीबू एवं टमाटर का फेस पैक: तीन से चार चम्मच टमाटर का रस तथा एक से दो चम्मच नीबू का रस एवं तीन से चार चम्मच ओटमील पाउडर के लेकर सभी को एक कटोरी में अच्छे से मिश्रित करके उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर ठीक से लगायें। 10 मिनट तक इस लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से इस धो दें। यह फेस पैक चेहरे को दाग- धब्बों से मुक्त करने में मददगार सिद्ध होता है।



Click it and Unblock the Notifications
