Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
फेशवॉश से सम्बंधित गलतियों ऐसे सुधारें
अपने चेहरे को धोना आपकी स्किन केयर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कई बार फेशवॉश में भी गलतियां हो सकती हैं। यदि आप फेश वाशिंग का सही तरीका नहीं अपनाएंगे तो इससे चेहरे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
आइये जाने फेश वाश से सम्बंधित गलतियों को कैसे सुधारा जा सकता है? क्या फेस वॉश चेहरे के लिये अच्छा है?

1. फेस वाइपिंग (चेहरे को पोंछना) - यह एक अच्छा तरीका है लेकिन ज्यादा फेस वाइपिंग करने से भी त्वचा की ऊपर की परत ख़राब हो सकती है और त्वचा की निचली कमजोर परत को प्रदुषण और सूर्य की तेज धुप का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट सुझाव देते हैं कि एक दिन दो बार से ज्यादा फेस वाइपिंग नहीं करनी चाहिए यदि जरुरत हो तो चेहरे को पानी से धो लें और ठीक तरह से फेश वाश करें।
2. सही तापमान के पानी का इस्तेमाल - ज्यादा गरम पानी आपके चेहरे की स्किन को ख़राब कर सकता है और ज्यादा ठंडा पानी भी स्किन के लिए सही नहीं है। चेहरे की स्किन को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए उसे गुनगुने और सुहाते हुए पानी से धोना ही बेहतर है।
3. ज्यादा न रगड़ें - कुछ लोग मानते हैं कि जयदा रगड़ने से त्वचा ज्यादा साफ़ होती है लेकिन वे गलत हैं । बल्कि यह ज्यादा नुकसानकारी है क्यों कि इससे त्वचा की ऊपर की अच्छी स्किन उतर जाती है और ड्राई स्किन रह जाती है। आराम से साफ करें ज्यादा रगड़ें नहीं।
4. त्वचा की ऊपर की परत या खाल उतारना - यह भी एक महत्वपूर्ण चीज है जिस पर लोग ध्यान नहीं देते हैं। या तो वे ज्यादा खाल उतार लेते हैं जिससे स्किन को नुकसान होता है और या वे इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं जिससे मुँहासे और झाइयां होती हैं।
5. मेकअप को हटाना बहुत जरुरी - यह बात कई बार और कई जगह कही जाती है लेकिन लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। मेकअप को हटाना सिर्फ पसंद पर निर्भर नहीं है बल्कि यह बहुत जरूरी है। इसे इस प्रकार से समझे कि आपको अपनी स्किन को सांस लेने देना है लेकिन वह मेकअप के आवरण में सांस नहीं ले पाती है । मेकअप साफ़ नहीं करके आप अपनी त्वचा को घोट रहे हो।



Click it and Unblock the Notifications
