Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऐसे आहार जिन्हें लगाने से कभी नहीं होगा मुंहासा
हम जो कुछ भी खाते हैं उसका हमारी त्वचा पर बहुत प्रभाव पड़ता है तथा त्वचा को स्वच्छ रखने के लिए नियमित तौर पर ऐसे खाद्य पदार्थ खाना आवश्यक है जो मुंहासों की रोकथाम करें। बोल्डस्काय आपके साथ यह बांटना चाहता है क्योंकि न केवल ये स्वादिष्ट हैं बल्कि ये पदार्थ आपकी त्वचा को खूबसूरत भी बनाते हैं।
मुँहासे के उपचार के लिए 20 तरीके
निश्चित रूप से अनेक ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो न केवल मुंहासों को रोकते हैं बल्कि ये पदार्थ हमें हमें अच्छे भी लगते हैं। ये पदार्थ आपको स्थानीय दुकानों पर या ऑनलाइन मिल सकते हैं तथा ये काफी किफ़ायती कीमतों पर उपलब्ध हैं।

1 शहद
इसके एंटीसेप्टिक गुण के कारण शहद मुंहासों वाली त्वचा के लिए उपयुक्त होता है। आपको अपनी त्वचा के लिए अक्सर शहद के मास्क का उपयोग करना चाहिए। एक महीने में ही आप देखेंगे कि आपकी त्वचा बहुत साफ़ हो गई है। आपकी त्वचा से मुंहासे न सिर्फ कम हो जायेंगे बल्कि वह अधिक चिकनी दिखेगी।

2 पुदीने की पत्तियां
एक मुट्ठी पुदीने की पत्तियों को धोकर उसका रस निकालें तथा इस रस को 35 से 45 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर गरम पानी से धो डालें। यह पद्धति मुंहासों के लिए चोकर से अधिक फायदेमंद हैं।

3 संतरा
संतरा में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो मुंहासों को रोकने में सहायक होता है। लगभग 2 चम्मच संतरे के रस में एक चम्मच बेकिंग सोड़ा मिलाएं। इस मिश्रण को त्वचा पर लगभग 20 मिनट लगा रहें दें तथा फिर ठंडे पानी से धो डालें। सप्ताह में तीन बार इसे दोहराएँ जब तक मुहांसे दूर न हो जाएँ।

4 केला
केले न केवल त्वचा के लिए संपूरक आहार है बल्कि यह त्वचा को प्रभावी रूप से कसा हुआ, चिकना, प्रज्वलनरोधी तथा मुंहासे रोधी बनाता है। आधे केले को एक चम्मच आटे और एक अंडे के सफ़ेद भाग में मिलाएं। अपना चेहरा धोएं तथा इस मिश्रण को लगभग 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें तथा फिर गरम पानी से धो डालें। सप्ताह में तीन बार ऐसा कारें जब तक परिणाम न प्राप्त हों।

5 लहसुन
लहसुन को धोकर, छीलकर लगभग 30 मिनट तक पानी में भिगा कर रखें। लहसुन को पीसकर इसमें पांच बूँदें सफ़ेद सिरका की मिलाएं। मुंहासों को जल्दी दूर करने के लिए इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगायें। ध्यान रखें, बहुत अधिक गरम लहसुन आपकी त्वचा को जला सकता है। इसका बहुत अधिक उपयोग न करें तथा इसे चेहरे पर दस मिनट से अधिक समय तक न लगायें।

6 एलोविरा
त्वचा के दाग धब्बों के लिए एलोविरा एक औषधि के समान है। एलोविरा की पत्ती से निकलने वाले जेल को रोज़ाना अपने चेहरे पर लगायें। इससे न केवल दाग धब्बे दूर होते हैं बल्कि मुंहासों के बहुत गहरे निशान भी प्रभावी रूप से दूर होते हैं।

7 पान के पत्ते
पान के पत्ते को पांच मिनिट तक लगाये रखने से मुंहासों की रोकथाम होती है। इससे मुंहासे की सूजन जल्दी कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
