Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
स्किन पीलिंग की समस्या दूर करे ये घरेलू उपचार
हमारी त्वचा तीन परतों से मिल कर बनी हुई है, एपिडर्मिस, डर्मिस और हाइपोडर्मिस। त्वचा की पतली परत जो एपिडर्मिस होती है, वह अपने समय के साथ चेहरे से निकलने लगती है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। हांलाकि कभी कभार जब हमारी त्वचा सूरज के संपर्क में ज्यादा देर के लिये रहती है तब यूवी किरणे त्वचा की पहली परत को नुकसान पहुंचाने लगती है , जिससे पीलिंग शुरु हो जाती है। मगर इससे हमारी त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता मगर आपकी स्किन देखने में थोड़ी सफेद लगती है। आइये जानते हैं कुछ घरेलू उपचार जिससे आप इस स्किन पीलिंग की समस्या को दूर कर सकती हैं। झुर्रियों से लड़ने के लिये करें आयुर्वेदिक उपचार
स्किन पीलिंग की समस्या दूर करे ये घरेलू उपचार
ऑलिव ऑइल
जैतून के तेल में काफी सारा फैटी एसिड होता है जो कि त्वचाव को अंदर से नमी पहुंचाता है और इससे त्वचा रूखी नहीं हो पाती। थोड़ा सा ऑलिव ऑइल या एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल गरम करें और उससे हल्के हल्के प्रभावित एरिया पर मसाज करें। ऐसा करने से त्वचा अपने आप ही ठीक हो जाएगी।

ओटमील
प्रभावित त्वचा के लिये ओटमील बससे अच्छा होता है। अपने आपको एक अच्छा ओटमील बाथ दें , जिससे आपकी त्वचा को आराम मिले।
दूध-
दूध में बहुत सारा प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है जिससे त्वचा का छिलना कम होगा। दूध में कॉटन का साफ कपड़ा भिगो दें और फिर उस कपड़े को प्रभावित स्थान पर 10 मिनट के लिये रखें। उसके बाद चेहरे या शरीर के अन्य प्रभावित स्थान को पानी से धो लें। यह विधि रोजाना आजमाएं।
एलो वेरा
एलो वेरा जेल और विटामिन ई के तेल को एक साथ मिक्स कर के चेहरे या प्रभावित स्थान पर लगाएं। एक बार जब मिश्रण सूख जाए तब उसे हल्के गरम पानी से धो लें। इस रूटीन को रोजाना आजमाएं।
शहद
यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो त्वचा की रंगत वापस लौटा सकता है। आप चाहें तो प्लेन शहद को भी लगा सकती हैं या फिर उसमें हल्दी पावडर या चंदन पावडर मिक्स कर के लगा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा को शांति मिलेगी और पीलिंग भी रूक जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
