Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
पुरुषों के मुहांसे के लिए घरेलू फेस पैक
पुरुषों में मुहांसे की समस्या के कई कारण होते हैं। मसलन वातावरण, लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्याएं आदि। चेहरे का फोरहेड बड़ी आसानी से मुहांसे की चपेट में आ जाता है। साथ ही आयली हेयर और डेंड्रफ चेहरे पर मुहांसे होने का प्रमुख कारण है। कई बार शरीर के अंदर हार्मोनल बदलाव भी मुहांसे का कारण बन जाते हैं। युवावस्था के साथ—साथ किशोरावस्था में भी शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं।
आप मुहांसे के उपचार के लिए घर पर साधारण और असरदार फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके ज्यादातर घटक जैसे शहद, नमक, पपीता आदि आपको घर पर या सामने की स्टोर पर मिल जाएंगे। ऐसी प्राकृतिक चीजों को मिलाकर आप फेस पैक तैयार कर सकते हैं, जो न सिर्फ मुहांसे से छुटकारा दिलाएगा बल्कि इसे रोकने में भी असरदार होगा। फेस पैक चेहरे की त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे तरोताजा रखता है। साथ ही यह चेहरे के मुहांसे से निजात दिलाने के साथ-साथ इसे निकलने से भी रोकता है। फल फेस मास्क का सबसे ज्यादा चर्चित और प्रभावी घटक है, जिसका इस्तेमाल घर पर तैयार किए जाने वाले ज्यादातर फेस मास्क में किया जाता है।
त्वचा को सुंदर बनाना हो तो लगाइये टमाटर का जूस

1. मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क लगा कर मुहांसे का उपचार करना पुरानी भारतीय परंपरा है। यह आपको किसी भी स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा और इसमें बड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं जो मुहांसे से छुटकारा दिलाता है। फेस पैक तैयार करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में कुछ बूंद गुलाब जल और नींबू का रस मिला सकते हैं।

2. काबुली चने का आटा
दो चम्मच काबुली चने का आटा और एक कप दही को मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 30 से 45 मिनट तक छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इसे पानी से भिगो कर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। बाद में पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर नमी आ जाएगी। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार ऐसा करें।

3. पुदीना फेस पैक
पुदीना फेस पैक पूरी तरह से हर्बल होता है और इससे त्वचा में ठंडापन भी आता है। एक कटोरे में पुदीना की कुछ पिसी हुई पत्ती लेकर इसमें 2-3 बूंद शहद मिला दें। अब इसे तबतक चेहरे पर लगाकर रखें, जब तक कि यह सूख न जाए। सूखने के बाद इसे सामान्य पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए हफ्ते में जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके इस फेश पैक को लगाएं।

4. खीरे का फेस मास्क
खीरा शरीर से गर्मी को सोखता है, जिससे यह मुहांसे और जलन से निजात पाने का एक बेहतरीन जरिया बन जाता है। यह पिंपल को बहुत हद तक खत्म कर देता है। सबसे पहले खीरे को मशीन के जरिए बारीक कर लें। अब इसे रेफ्रीजरेटर में रखने से पहले इसका रस निचोड़ लें। खीरे का गूदा जब बहुत ठंड हो जाए तो इसके जरिए रस को चेहरे पर लगाकर आप नमी हासिल कर सकते हैं।

5. पपीता पैक
आप एक फ्रूट पैक बनाने के लिए एक से ज्यादा फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप उपलब्धता के अनुसार केला, पपीता, एवाकाडो और तरबूज का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक दो फलों को मसल लें और इसे शहद और दही के साथ मिला लें। चेहरे पर लगाने के बाद धोने से पहले इसे अच्छी तरह से सूख जाने दें।



Click it and Unblock the Notifications