Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा को टाइट बनाने वाले फेस मास्क
चेहरे की त्वचा अगर टाइट बनी रहती है तो चेहरा अपने आप चमकने लगता है। मगर उम्र के साथ साथ हमारी त्वचा भी ढीली पड़ने लगती है। जब उम्र ज्यादा होने लगती है तो त्वचा अपने आप ही कम तेल बनाने लगती है जिससे हमारी त्वचा रूखी दिखने लगती है और उस पर बहुत सी झुर्रियां आ जाती हैं। इस चीज को हटाने के लिये आप घर पर ही फेस मास्क तैयार कर सकती हैं, जिससे त्वचा टाइट नजर आने लगेगी। आपको स्किन टाइटनिंग मास्क बनाने के लिये घर पर ही सारी सामग्रियां प्राप्त हो जाएंगी। इनका प्रयोग नियमित तौर पर करें और लाभ उठाएं।

त्वचा को टाइट बनाने वाले फेस मास्क
1. एग वाइट मास्क- अंडे को फोड कर उसका सफेद भाग पीले वाले से अगल कर दें। फिर इसे सीधे अपने चेहरे पर लगा कर सुखा लें। बाद में हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें। इसके अलावा आप अंडे में मुल्तानी मिट्टी , ग्लीसरीन और शहद मिला कर भी प्रयोग कर सकती हैं। ढीली त्वचा को टाइट बनाए ये तेल
2. अंडा और दही- 1 अंडा में 1 चम्मच दही और आधा चम्मच चीनी मिलाइये। अंडे को फेंट कर उसमें ये सभी चीजें मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। जब चेहरा सूख जाए तब इसे लगाएं।
3. पत्तागोभी और चावल- पत्तागोभी की दो तीन पत्तियों को पीस कर उसमें 2 चम्मच चावल का आटा मिक्स करें। फिर उसमें बादाम या ऑलिव ऑइल डाल कर चेहरे पर लगाएं। अगर चेहरा ऑइली है तो पैक में तेल ना मिलाएं। पत्ता गोभी की पत्तियां चेहरे से झुर्रियां मिटाती हैं।
4. पत्तागोभी और शहद मास्क- पत्ता गोभी की पत्तियों का पेस्ट बना कर उसमें दही और शहद मिलाएं। अगर स्किन ड्राई है तो उसमें बदाम या ऑलिव ऑइल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक रहने दें और फिर हल्के गरम पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
