Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किस तरह करें फ्रूट फेशियल ?
हमारी त्वचा हर दिन धूल मिट्टी और प्रदूषण से सामना करती है। इस वजह से त्वचा धीरे धीरे अपनी रंगत बदलने लगती है और चेहरे पर झांइया, कालापन और झुर्रियां नजर आने लगती है। किसी के पास न तो इतना समय है और न ही पैसे कि वह रोज पार्लर जा कर अपना फेशियल करवाए। आप को यह जान कर खुशी होगी कि आप धर पर ही अपना फ्रूट फेशियल कर सकती हैं। इसके लिये आपको घरेलू सामग्रियां चाहिये होगी। हबर्ल फेशियल से त्वचा चमकाएं
अगर आपको चमकदार और साफ त्वचा चाहिये तो, आप घर पर हमारे बताए गए तरीके से फेशियल करें। इसे करने के लिये आपको 6 स्टेप का पालन करना पडे़गा। आइये जानते हैं कि कैसे करें घर पर फ्रूट फेशियल।

स्टेप 1: क्लीजिंग
अपने चेहरे को कच्चे दूध और रूई के फाहे से साफ करें। उसके बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं। दूध से चेहरे की गंदगी साफ होगी और पोर्स साफ होंगे।

स्टेप 2: स्क्रब
इसके लिये आप 1 चम्मच ओटमील और 1 चम्मच नींबू के छिलके का पावडर लें। फिर इसमें रोज वॉटर मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और इसे गोलाई में अपने चेहरे पर रगडे़। इस पेस्ट को गर्दन पर भी लगाएं। 2-5 मिनट बाद स्क्रब को गुनगुने पानी से धो लें। स्क्रब बनाने के लिये ओटमील और दही भी प्रयोग की जा सकती है।

स्टेप 3: लाइटनिंग
अपने चेहरे पर शहद रगडे़। शहद एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और इसे 10 मिनट लगाए रखें। इससे त्वचा साफ हो जाती है।

स्टेप 4: पोर्स खोलने के लिये
एक पैन में गरम पानी उबालें और इससे अपने चेहरे पर तौलिये की सहायता से भाप लें। इससे आपकी त्वचा के बंद पोर्स खुल जाएंगे।

स्टेप 5: फ्रूट फेशियल
एक पका हुआ टमाटर ले कर उसका रस निकालें। उसमें नींबू का रस निचोड़ें। इस मिश्रण को फ्रिज में 20-30 मिनट के लिये रखें। फिर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे तथा गर्दन में लगाएं। फिर 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें।

फ्रूट फेशियल का अन्य तरीका
पके केले को मसल लें, उमसें नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इसे मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

स्टेप 6: मॉइस्चराइजर लगाएं
खीरा ले कर उसे घिस लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। फिर 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। अब अपने चेहरे को हाथों की थपकी मार कर पोंछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
