Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस तरह करें घर पर हर्बल फेशियल
अपने चेहरे को थोड़ा सा आराम और चमक देने के लिये समय निकालना बहुत जरुरी होता है। लेकिन कई महिलाओं को पार्लर में समय और पैसे बरबाद करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। ऐसे में वे ना तो घर पर अपने चेहरे का ध्यान रख पाती हैं और ना ही पार्लर जाती हैं। अगर आपके पास समय नहीं है तो घर पर खुद ही फेशियल कर लीजिये। इसके लिये आपको 20 दिनों में केवल 1 घंटा निकालने की आवश्यकता है, जो कि कोई बहुत मुश्किल नहीं है।
READ: किस तरह करें फ्रूट फेशियल ?
हमारी त्वचा हर दिन डेड स्किन को निकालती है लेकिन कभी कभार यह डेड स्किन हमारी त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर देती है। इसलिये इसे साफ करना आपका काम है, जिससे आपकी त्वचा हमेशा दमकती रहे। कई स्किन एक्सपर्ट सुझाव देते हैं पार्लर के साथ साथ आपको घर पर भी चेहरे की क्लीनिंग और फेशियल करते रहना चाहिये। आज हम आपको हर्बल फेशियल करने की आसान विधि बताएंगे, जिसे आप घर पर ही कर सकती
हैं। हर्बल फेशियल सबसे सस्ता और अच्छा फेशियल होता है। हर्बल फेशियल के किसी भी चरण में केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। आइये जानते हैं इसे कैसे करते हैं।

सामग्री-
- शहद- 2-3 चम्मच
- ओट्स या चावल का आटा- 2-3 चम्मच
- घिसा आलू- 1 मध्यम आकार
- नारियल दूध/पानी- 1/2 कप (रूखी त्वचा) या संतरे का रस 1/2 कप (ऑइली त्वचा)
- ग्रीन टी बैग- 3
- पपीता - 1/4 कप
- स्ट्रॉबेरी- 4
- केला- 1/2 कप
- जैतून तेल बादाम तेल- 2 चम्मच
- आइस क्यूब और 1कटोरा ठंडे पानी से भरा

क्लीजिंग:
सबसे पहले अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। फिर उस पर 5 मिनट के लिये घिसे आलू ले कर गोलाई में हल्के हाथ से रगडे़। इससे चेहरे की गंदगी और सन टैनिंग साफ होगी। फिर टिशू पेपर को पानी मे भिगो कर मुंह पोंछे।

स्क्रब:
अब एक कटोरी में मसला हुआ पपीता ले कर उसके साथ ओट्स या चावल का आटा मिक्स कर के चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़े। इसे 2 मिनट तक कर के पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट तक रहने दें। फिर एक साफ टिशू पेपर को पानी में भिगो कर चेहरा साफ करें।

टोनिंग:
टी बैग को उबाल कर उसी पानी से चेहरे को 5 मिनट के लिये भाप दें। इससे त्वचा के पोर्स खुल जाएंगे और फिर आप आसानी से ब्लैकहेड रिमूवर की मदद से गंदगी निकाल पाएंगी। इसके बाद चेहरे पर 5 मिनट के लिये थोड़ी आइस रगडे़। इससे चेहरे के पोर्स बंद होंगे और चेहरा टोन हो जाएगा।

मॉइस्चराइजिंग:
अब शहद और नारियल दूध/पानी या संतरे का रस ले कर मसले हुए केले के साथ मिक्स कर के ऊपर की ओर एंटीक्लॉक मोशल में ले जाते हुए कस कर मसाज करें। आंखों के पास के एरिया को उंगली से 8 बनाने की विधि से मसाज करें। बीच मे जैतून तेल या बादाम तेल का प्रयोग करें। ऐसा 10 मिनट के लिये करें। फिर गीले टिशू पेपर से चेहरे को पोंछ लें।

मास्क लगाएं:
स्ट्रॉबेरी, चावल का आटा और शहद को मिक्स कर के चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद नार्मल पानी से धो लें। चेहरे के लिये स्ट्रॉबेरी अच्छी होती है। यह चेहरे को अंदर से साफ कर के अत्यधिक तेल को रिसने से रोकती है।



Click it and Unblock the Notifications
