Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रसीले टमाटर आपकी त्वचा को कैसे सुन्दर बनाते हैं?
टमाटर खाने में रसभरे होने के साथ ही सुंदरता को भी बढ़ाते हैं| ऐसा इसलिए क्यों कि इनमें लाइकोपेन की अधिकता होती है जिससे ये त्वचा की समस्याओं को दूर कर इसे सुन्दर बनाते हैं|
इसके अलावा ये त्वचा को चमकदार, गोरा और झुर्रियों को भी कम करते हैं| ये आपके बालों के लिए भी एक अच्छे कंडीशनर का काम करते हैं और इन्हें नरम और चमकदार बनाते हैं|

टमाटर त्वचा का रंग साफ़ करता है
टमाटर स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर होने के साथ ही यह त्वचा पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है| वास्तव में ये सच है, यदि आप रोजाना टमाटर जूस लें या टमाटर को अपनी त्वचा पर रगड़ें तो कुछ दिनों में ही आप त्वचा में निखार महसूस करेंगे| चूँकि टमाटर विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत है इसलिए या त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार है| READ: त्वचा को सुंदर बनाना हो तो लगाइये टमाटर का जूस

त्वचा की समस्याओं को दूर करता है
टमाटर के बीज का तेल त्वचा की बहुत सी परेशानियों को दूर करता है| टमाटरों में कई तत्व होते हैं जो कि उम्र के असर को कम करते हैं और साथ ही फ्री रेडिकल्स से भी लड़ते हैं| टमाटर का तेल सोरायसिस और एक्जिमा कम करने के लिए कारगर है| यह बेकार त्वचा को भी ठीक करता है|

मुहासों को कम करता है
टमाटर में विटामिन सी होता है इसलिए ये मुँहासे दूर करने वाली अनेकों दवाइयों और क्रीमों में इस्तेमाल किये जाते हैं| यदि आपको भी मुँहासे हैं तो आप टमाटर का रस अपने मुहासों पर लगा सकते हैं| READ: मुँहासे के उपचार के लिए 20 तरीके

यह जली हुई त्वचा को भी ठंडक देता है
कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जो लोग 3 माह में कम से कम 4-5 टेबल स्पून टमाटर के पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं उन्हें प्राकृतिक रूप से धूप से जलन से निजात मिलती है| यदि आपकी में त्वचा धूप से जलन की समस्या है तो आप भी टमाटर का रस इस्तेमाल कर सकते हैं|

डैंड्रफ दूर करता है
सर्दियों में डैंड्रफ अधिकतर लोगों के बालों की समस्या होता है| टमाटर इसे दूर करने में मददगार है| आपको सिर्फ टमाटर का गूदा अपने सिर पर रगड़ना है और बस असर देखिये| अच्छे परिणाम के लिए इसे सप्ताह में एक या दो बार लगाएं|

टमाटर का रस त्वचा के रोम छिद्रों को साफ़ करता है
अपने रोम छिद्रों को साफ़ करने के लिए आप एक टेबल स्पून पानी में टमाटर के रस की 3-4 बूँदें मिलाकर कॉटन से लगा सकते हैं| आपको अपनी त्वचा को इस मिश्रण से धीरे -धीरे मसाज करना है और इसे चहरे पर 10-15 मिनट तक रखना है| यदि आप रोजाना ऐसा करते हैं तो त्वचा के छिद्रों का आकार अपने आप कम हो जाएगा| READ:बडे़ दिखने वाले रोम छिद्रों को कैसे दूर करें

टमाटर को मसलकर लगाने से कील मुँहासे दूर होते हैं
टमाटर को आधा काट लें और त्वचा पर रगड़ें, मुँहासे छू -मंतर हो जायेंगे| यदि आपको मुहासों की समस्या है तो टमाटर को छीलकर इसे मसल लें और इसका गूदा चेहरे पर लगाएं और सुखा लें| इसे संस्क्रीम लोशन के रूप में और फुंसियों से रक्षा के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है|

टमाटर के रस को शहद में मिलाकर लगाने से त्वचा मुलायम होती है
यदि आप त्वचा को मुलायम बनाना चाहते हैं तो टमाटर का रस शहद में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें| इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रखें| साफ़ पानी से धो लें| इससे निश्चित ही आपको मुलायम और दमकती त्वचा मिलेगी|



Click it and Unblock the Notifications
