Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चेहरे पर पड़े इन भद्दे दाग को कैसे हटायें?
मुँहासे स्किन से सम्बंधित विकार है जो कि काफी परेशानी भरे होते हैं| मुहासों का ईलाज नियमित दवा और पूर्ण स्किन केयर से संभव है| मुँहासे मिटने के बाद भी अपने दाग छोड़ देते हैं और चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं| बाजार में उपलब्ध साधारण क्रीम द्वारा आप इन दाग धब्बों को नहीं मिटा सकते हैं| कुछ लोग इन दागों को हटाने के लिए लेजर तकनीक का इस्तेमाल भी करते हैं| सौभाग्य से कुछ प्राकृतिक उपचार हैं जिनसे आप बिना किसी दुष्प्रभाव के त्वचा के दागों से छुटकारा पा सकते हैं| चेहरे पर नींबू को किस तरह से प्रयोग करें
हम आपको कुछ घरेलु उपचार बता रहें हैं जिनसे आप चेहरे के दाग धब्बे हटा सकते हैं| फिर भी मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा और इन स्टेप्स का पालन करना होगा|

1. जैतून का तेल
जैतून का तेल लगाने से दाग कम हो सकते हैं| चेहरे पर जैतून का तेल लगाकर कुछ देर भाप लें इससे रोम छिद्र साफ़ होते हैं और दाग हल्के पड़ते हैं|

2. चन्दन
चन्दन का पेस्ट बनाकर लगाने से भी दाग हल्के करने में मदद मिलती है| चन्दन के पाउडर को गुलाब जल या दूध में मिला लें| इसे दागों पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें फिर चंदे पानी से धो लें|

3. बादाम
बादाम को पानी में या दूध में 12 घण्टे के लिए भिगों दें| छिलका उतार दें और मसल लें| इसमें कुछ गुलाब जल मिला लें और दागों पर लगाएं|

4. नींबू का जूस
नींबू का जूस दो हफ़्तों तक दिन में तीन बार पीने से दाग कम होते हैं|

5. स्क्रबिंग (रगड़ना)
बेकिंग सोडा से स्किन को स्क्रब करने से भी दाग हटाने में मदद मिलती है| बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिला लें और एक से दो मिनट तक चेहरे पर स्क्रब करें| इसे गर्म पानी से धो दें| इस क्रिया को नियमित करें|

6. आलू
आलू भी दाग हटाने में मदद कर सकता है| इसमें सल्फर और पोटैशियम की मात्रा होती है| कच्चे आलू मसल लें और इनका जूस दाग वाली जगहों पर लगाएं|



Click it and Unblock the Notifications
