Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
चेहरे के लिए कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल
ग्लिसरीन को नकली आसूं निकालने के लिए जाना जाता है। पर जरा रुकिए, इसका इस्तेमाल सिर्फ फिल्म और टेलीविजन के कलाकारों के द्वारा ही नहीं किया जाता है। ग्लिसरीन के और भी कई फायदे हैं। क्या आपको पता है कि ये हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। स्किन और ब्यूटी केयर में इसकी बड़ी भूमिका होती है। ग्लिसरीन न सिर्फ अश्रु ग्रंथि को उत्तेजित कर आंसू निकालती है, बल्कि यह हमारी त्वचा की कोशिकाओं को उत्तेजित कर इसे जीवंत बना देती है। ग्लिसरीन को चाहें तो आप सीधे चेहरे पर लगा सकते है या फिर किसी फेस पैक या फेस मास्क में मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए हम आपको ग्लिसरीन से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

1. मॉइस्चराइजर
ग्लिसरीन त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा मॉइस्चराजर मानी जाती है। यह त्वचा के रूखेपन और भद्दे धब्बों को हटाने में काफी फायदेमंद होती है। यही वजह है कि ठंड में भी इसकी जरूरत महसूस होती है। आप रूई को ग्लिसरीन में डुबाकर इसे त्वचा पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए तुरंत बाद ही त्वचा मुलायम और नम दिखने लगेगी। साथ ही ग्लिसरीन में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जिससे रूखी, कड़ी और भद्दी त्वचा से निजात मिलेगी।
2. क्लेंजर
ग्लिसरीन त्वचा से धूल और गंदगी को हटाकर इसे साफ बनाती है। आप इसे गुलाब जल में मिलाकर क्लेंजर के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। रात में सोने से पहले आप गुलाब जल और ग्लिसरीन के मिश्रण को पूरे चेहरे पर रगड़ें। अच्छे परिणाम के लिए आप रोज ऐसा करें। ग्लिसरीन से त्वचा को होने वाला यह एक महत्वपूर्ण लाभ है।
3. पोषण
ग्लिसरीन त्वचा को पोषण देने के लिए भी जानी जाती है। यही वजह है कि कई कास्मेटिक्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ग्लिसरीन त्वचा में पानी की मात्रा को संतुलित रखने और पोषण देने में मदद करती है। अगर आप ग्लिसरीन से पोषण पाना चाहते हैं तो इसे अपने मॉइस्चराइजर में मिलाकर प्रतिदिन लगाएं। साथ ही आप फेस पैक और फेस मास्क में भी ग्लिसरीन को मिला सकते हैं। यह त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ इसे मुलायम भी रखती है। इसके नियमित इस्तेमाल से निश्चित रूप से त्वचा स्वस्थ और तरोताजा रहती है।
4. स्किन केयर
रूखी और भद्दी त्वचा के लिए बनाई जानी वाली दवाइयों और क्रीम में भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है। कभी-कभी ठंड, प्रदूषण और दूसरे कारणों से त्वचा में खुजलाहट होने लगती है। ऐसे में ग्लिसरीन के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होंगी और त्वचा नर्म व कोमल भी रहेगी। स्किन केयर दवाइयों में ग्लिसरीन प्रमुख घटक होती है। इसलिए स्वस्थ त्वचा के लिए आप नियमित रूप से ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें।
5. दाग-धब्बों को कम करे
ग्लिसरीन की यह खासियत है कि यह त्वचा के दाग-धब्बे और मुहांसों को कम करती है। पर ऐसा ग्लिसरीन के नियमित इस्तेमाल से ही संभव है। आप दाग और मुहांसे वाले स्थान पर ग्लिसरीन लगाकर रगड़ें। धीरे-धीरे निशान कम होने लगेंगे।
तो ये थे ग्लिसरीन से त्वचा को होने वाले फायदे। अब कहने की क्या जरूरत कि आप इसके इस्तेमाल से सुंदर और आकर्षक दिख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications