Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुलेठी: चेहरा बनाए गोरा और बालों को बनाए कोमल
मुलेठी को भला कौन नहीं जानता। यह एक बड़ी ही असरदार जड़ी बूटि है, जो स्वास्थ्य के लिये काफी अच्छी मानी जाती है। इसे कुछ लोग पान में भी डलवा कर खाते हैं। आप इससे अपना सौंदर्य भी निखार सकती हैं। मुलेठी पावडर आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
इससे चेहरे के लिये फेस पैक बनाइये या फिर सिर पर तेल बना कर लगाइये। बालों की रूसी, रूखापन, चेहरे पर पड़े दाग धब्बे आदि मुलेठी लगाने से दूर हो जाते हैं। तो फिर देर किस बात की, आइये जानते हैं मुलेठी किस प्रकार से चेहरे और त्वचा को खूबसूरत बना सकती है। मुलेठी है हर रोग की दवा

मुलेठी के अनोखे प्रयोग -
1. मुलेठी और चावल फेस पैक
सामग्री-
3 चम्मच ब्राउन राइस
3 चम्मच ओट्स
½ चम्मच मुलेठी पावडर
3 चम्मच दूध
प्रयोग करने की विधि-
ब्राउन राइस और ओट्स को अलग अलग पीस लें। अब इन्हें मुलेठी पावडर के साथ मिक्स करें। अब गुनगुने दूध में इनका दो चम्मच पावडर मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर नार्मल पानी से धो लें। इस पैक को लगाने से चेहरे के दाग धब्बे मिटेंगे और चेहरे गोरा बन कर निखर जाएगा। इन नुस्खों से हटाइये चेहरे पर पड़े भद्दे दाग
2. स्किन लाइटनिंग फेस पैक
सामग्री-
2 चम्मच मुलेठी पावडर
1 चम्मच हल्दी पावडर
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
प्रयोग करने की विधि-
सभी सामग्रियों को मिक्स करें। उसमें हल्का गुनगुना पानी मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो कर सुखा लें। पैक लगाने के बाद आप चेहरे को जैतून तेल या नारियल तेल से मसाज भी कर सकती हैं। फेस मास्क बनाते वक्त जरुर डालें ये सब चीजें...
3. सिर के रूखेपन को मिटाए
जिन लोगों का सिर रूखा है, उन्हें नारियल तेल और मुलेठी के तेल को एक साथ मिक्स कर के माशि करनी चाहिये। इससे रूसी भी मिटेगी और सूरज से भी बाल डैमेज नहीं होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
