Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
होली के बाद त्वचा और बालों की कैसे करें देखभाल
होली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिल लोग हर एक को रंग लगा कर गले लगाते हैं। पर होली में रंग खेलने वालों को कई प्रकार के नुकसान भी झेलने पड़ जाते हैं। आज कल बाजार में मिलने वाले रंगों में कठोर रसायनों के साथ-साथ कांच के पाउडर और एसिड मिलाए जाते हैं, जिनसे इनका रंग गाढा होता है और शरीर पर कस के पकड़ लेता है। होली पर न करें ऐसा...
होली खेलने के बाद जब रंग पूरे शरीर पर चढ़ जाता है तब उसे छुड़ाना बडा ही मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि होली खेलने के बाद आपको अपनी त्वचा और बालों का रंग कैसे साफ करना है और इनकी कैसे देखभाल करनी है।

सूरज की रौशनी से दूर रहें
जब बालों और शरीर पर रंग लगा हो तो, सूरज की रौशनी में ना निकलें क्योंकि इससे रंग और ज्यादा त्वचा से चिपक जाते हैं। अर आप बाहर खेल रहे हैं तो कोशिश करें कि छांव में ही रहें।

मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें
जब शरीर से रंग छुड़ा लें तब पूरे शरीर पर मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें। इससे त्वचा मुलायम बनी रहेगी और रंग भी हल्का हो जाएगा।

माइल्ड सोप का प्रयोग करें
हार्ड सोप लगाने से त्वचा और भी ज्यादा रूखी और एलर्जी पैदा करने वाली बन जाएगी। साबुन को तुरंत ही ना लगाएं, सबसे पहले त्वचा पर तेल लगाएं।

सनस्क्रीन का प्रयोग
रंग धुलने के बाद अगर आपको कहीं बाहर सूरज की धूप में जाना हो तो, सनस्क्रीन लगा कर निकलें ।

तेल लगाइये
शरीर के जिस भी हिस्से पर रंग इकठ्ठा हो गया है, वहां पर तेल लगाएं और फिर उसे माइल्ड सोप से धो लें।

बालों की मसाज
अपने बालों की जंडों से ले कर टिप तक हेयर मसाज करें। इससे बालों से रंग छुड़ाने में और भी ज्यादा आसानी होगी।

गंदे कपड़े पहनें
होली खेलने के बाद भी पुराने कपड़े पहने क्योंकि शरीर से धीरे धीरे रंग छूटता रहता है।

नींबू का प्रयोग
बालों से रंग साफ करने के लिये मग में पानी के साथ नींबू का रस मिला लें। फिर इससे अपने बालों को धोएं।

हिना लगाएं
बालों में हिना पाउडर लगाएं। इससे बालों का रंग बरकरार रहेगा और वह टूटेगें भी नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
