Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
पुरूषों के लिए डार्क सर्कल दूर करने के आसान उपाय
पुरूषों की आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे उनकी खूबसूरती और स्मार्टनेस को कम कर सकते है। कई बार, आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे, अनहेल्दी लाइफस्टाइल का परिणाम होते है। बहुत ज्यादा काम करने, तनाव लेने, नींद न पूरी हो पाने और अन्य कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते है।
डार्क सर्कल का इलाज है। घरेलू उपायों से भी इन्हे आसानी से दूर किया जा सकता है। यहां पुरूषों की आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को दूर करने के कुछ उपाय निम्म प्रकार हैं :
तोंद को छिपाने के लिए पुरुष अपनाएं ये फैशन टिप्स

1)खीरा
डार्क सर्कल को ट्रीट करने का सबसे अच्छा उपाय खीरा का इस्तेमाल करना होता है। खीरा एक अच्छा एस्ट्रीजेंट होता है और यह बेहतरीन क्लींनजर भी होता है जो आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को खत्म कर देता है। खीरे के स्लाइस काट लें और उन्हे आंखों पर रख लें। ऐसा दिन में दो बार करें, लगभग दस दिन में लाभ मिल जाएगा।

2)पानी
अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो खूब पानी पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन किसी भी दवाई से बेहतर होता है। यह एक साधारण घरेलू उपाय है जो आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को दूर कर देता है। पानी पीने से स्कीन हाईड्रेट रहती है और डार्क सर्कल नहीं हो पाते है।

3)नींद
काफी लम्बे समय तक सही तरीके से नींद पूरी न होने पाने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते है। अगर आपकी नींद पिछले कई दिनों से पूरी नहीं हुई है तो सबसे पहले सोएं। जब आप पूरा आराम लेगें और आंखों को आराम देगें तो काले घेरे अपने आप सही हो जाएंगे। आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे, व्यक्ति की कम नींद के बारे में बताते है।

4)टी बैग्स
टी बैग्स का यूज करके भी पुरूषों की आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को दूर किया जा सकता है। सुबह की चाय के बाद यूज किए हुए टी बैग्स को अपने फ्रीज में रख दें। जब आपको समय मिलें तो उन्हे फ्रिज से बाहर निकाल लें और रूम के तापमान पर होने के लिए रख दें। बाद में इन्हे अपनी आंखों पर लगा लें। इससे आपको आराम मिलेगा और काले घेरे कम होगें।

5)टमाटर
टमाटर में कई ऐसे गुण होते है जो त्वचा के डार्क कलर को हल्का कर देते है और त्वचा को ग्लो प्रदान करते है। एक चम्मच टामरट का पेस्ट और नींबू की रस की कुछ बूंदे मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे के काले घेरे पर लगाएं। इसे दस मिनट तक यूं ही लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। सभी पुरूषों की आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे इस तरीके से आसानी से दूर हो जाते है।

6)बादाम तेल
बादाम का तेल कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है जो आंखों के आसपास की त्वचा को फायदा पहुंचाता है। बादाम के तेल के नियमित उपयोग से त्वचा का रंग हल्का पड़ जाता है, इसीलिए इसे आंखों के आसपास लगाने से डार्क सर्कल दूर हो जाते है। रात में इसे आंखों के नीचे थोड़ा सा लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने के बाद ऐसा ही छोड़ दें। सुबह उठने के बाद ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो बादाम के तेल की जगह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते है या इन दोनों ऑयल को मिला सकते है, इससे भी बेहतर परिणाम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
