Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इस तरह करें मानसून से अपनी त्वचा और बालों की रक्षा
जब बहुत अधिक गर्मी के बाद मौसम बदलता है और मानसून का मौसम आता है तो कील, मुंहासें, त्वचा का सूखापन, उलझे बाल आदि कुछ सामान्य समस्याएं आती हैं।
आयना ब्यूटी एंड वेलनेस क्लीनिक की निदेशक और मुख्य त्वचा कॉस्मेटिक विशेषज्ञ सिमल सोइन कहती हैं कि हर समय त्वचा को साफ़ और सूखा रखना आवश्यक है।
तेल तथा धूल के कारण त्वचा के कूप बंद हो जाते हैं, विशेष रूप से तैलीय त्वचा वाले लोगों के। मानसून के दिनों में यह समस्या बढ़ जाती है जिसके कारण प्रतिदिन त्वचा की सफ़ाई और उसकी परत उतरना आवश्यक हो जाता है।

शुष्क त्वचा वाले लोग महसूस करेंगे कि मौसम में हुए इस परिवर्तन के कारण उनकी त्वचा और अधिक डिहाईड्रेट हो गयी है। आपको एक अच्छे मॉस्चराइज़र का उपयोग करना चाहिए जो आपकी त्वचा की ऊपरी सतह पर नमी बनाए रखे जिससे त्वचा नरम और लचीली दिखे। इसके अलावा बहुत अधिक गहरा मेकअप करके अपनी त्वचा के कूपों को बंद न करें।
त्वचा को साफ़ करने की तीन चरणों की प्रक्रिया क्लींजिंग, टोनिंग और मॉस्चराइजिंग के पीछे ज्यादा परेशान न हों। चेहरे को केवल हलके फेसवॉश से भी धोने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वॉटर बेस्ड उत्पादों और सीरम का उपयोग करें क्योंकि ये बहुत अधिक गाढ़े होते हैं, चिपचिपे नहीं होते तथा आपकी त्वचा के छिद्रों को बंद किये बिना ही आपकी त्वचा में आसानी से सोख लिए जाते हैं। मौनसून में ऑइली स्किन के लिये स्किन केयर टिप्स
सुरक्षा की दृष्टि से तथा अच्छे परिणामों के लिए त्वचा पर ऐसे मिश्रणों का उपयोग करें जो घर पर बने हों।
शुष्क त्वचा को साफ़ तथा एक्स्फोलियेट करने के लिए आप पिसे हुए बादाम और शहद का उपयोग कर सकते हैं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर पांच से सात मिनिट तक मालिश करें तथा फिर धो डालें। तैलीय त्वचा के लिए आप सादे ओटमील स्क्रब या पके हुए पपीते के गूदे का उपयोग कर सकते हैं।
शुष्क त्वचा को मॉस्चराइज़ करने के लिए आप प्रत्येक एक चम्मच शहद, ताज़ा दही और जोजोबा तेल के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। इसे त्वचा पर लगायें और 10 मिनिट बाद धो डालें। तैलीय त्वचा के लिए आप दो टेबल स्पून गुलाबजल/ग्लिसिरीन और कुछ स्ट्राबेरी पल्प के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। इसे दस मिनिट लगा कर रखें तथा फिर धो डालें।
त्वचा की तरह ही बालों को भी देखभाल की आवश्यकता होती है क्योंकि मानसून के मौसम में त्वचा की तरह बाल भी डिहाईड्रेट हो जाते हैं। बरसात में बालों की खास देख भाल करें
नेचुरल हेयर एंड ब्यूटी सैलून की राष्ट्रीय प्रशिक्षक वी. कर्पगाम्बिगाई ने बताया कि आपके बालों के अनुसार शैम्पू का उपयोग करके सप्ताह में कम से कम तीन बार बाल अवश्य धोने चाहिए।
एक सलाह – केवल मानसून के दौरान ही नहीं बल्कि हमेशा बालों को तौलिये से ही सुखाएं। बालों को सुलझाने के लिए कंघे की चौड़ी बाजू का उपयोग करें तथा ध्यान रखें कि जब आप कंघी करें तब बाल टूटे नहीं।
इसके अलावा यदि आप बारिश में गीले हो जाएँ तो रेशेस से बचने के लिए तुरंत अपने कपड़े बदलें।



Click it and Unblock the Notifications
