Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी
जवां दिखने तथा जवा लगने के कुछ गुप्त रहस्य
क्या आप बढ़ती उम्र को चुनौती देना चाहते हैं? तो, यहां आपको जवा दिखने तथा जवा लगने के कुछ रहस्यों के बारे में बताया जाएगा। कहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या है और यह कुछ हद तक सच है। लेकिन फिर भी आप कुछ बातों को ध्यान में रख कर बढती उम्र को चुनौती देते हुए जवा दिखने के साथ-साथ जवा महसूस भी कर सकते हैं।
वैसे कई सालों से एक दिनचर्या का अनुसरण करने वाले लोग औरों के मुकाबले बहुत जवा नजर आते हैं। अतः आप भी अपने जीवन चक्र के माध्यम से जवा देखने व ऊर्जावान होने के सरल तरीकों के बारे में जानें। ये सभी बहुत ही आसान प्रक्रियाएं हैं जिन्हें आप हर रोज कर सकते हैं।
दाग-धब्बे रहित त्वचा पाने के लिये लगाएं तुलसी फेस पैक

1 सकारात्मक सोचें
आपकी मानसिक स्थिति आपके पूरे व्यक्तित्व को दर्शाती है। इसलिए हमेशा सकारात्मक रहें। नकारात्मकता आपको सुस्त महसूस करा सकती है व तेजी से आपको बूढा बना सकती है। हांलाकि सकारात्मकता आप में एक ऊर्जा उत्पन्न करती है जो आपको अधिक कार्यशील बनाती है। अतः आप ढलती उम्र के लोगों से काफी विपरीत दिखेंगे।

2 ध्यान लगाना
अगर आप दिन में केवल 5 मिनट के लिए आराम से बैठकर अपने ध्यान को एकत्रित कर सकते हैं, तो यह आपकी काफी मदद कर सकता है। ध्यान लगाने से केवल आपका मन शांत ही नहीं होता बल्कि यह आपके विचारों को स्थिर व व्यवस्थित करने में भी मदद करता है।

3 आई क्रीम लगाएं
इतनी तिरछी नजरों से ना देखें, यह जवा दिखने के लिए एक प्रभावशाली तरकीब है। अगर आप सोचते हैं कि ऐसे सौंदर्य प्रसाधन केवल लडंकियों के लिए बनते हैं, तो आपको नए जमाने की कुछ पत्रिकाओं को पढने की जरुरत है।

4 धूम्रपान छोड़ें
धूम्रपान, बढती उम्र के पीछे छिपे कुछ मुख्य कारणों में से एक है। यह बड़ी बीमारियों का कारण ही नहीं बनता है बल्कि आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचाता है। धूम्रपान आपकी त्वचा को ऑक्सीजन एवं पानी से वंचित रखता है जिसके कारण आपके चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं।

5 चीनी का सेवन कम करें
चीनी के सेवन को कम करने से केवल आपका वजन ही नहीं कम होगा बल्कि आपकी त्वचा पर नज़र आने वाली झुर्रियां भी कम होंगी। शरीर में चीनी का उच्च स्तर गलाइकेशन नामक प्रक्रिया को सक्रिय बनाता है जिसके परिणामस्वरूप त्वचा पर झुर्रियां होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications