Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
पेट्रोलियम जेली के उपयोग के कई तरीके

पेट्रोलियम जेली के उपयोग के कई तरीके
1. पेट्रोलियम जेली का उपयोग लिप बाम की तरह किया जाता है। अपने होठों को नरम और कोमल बनाने के लिए इसे प्रतिदिन अपने होठों पर लगायें। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए, सोने से पहले इसे अपने होठों पर लगायें। आप देखेंगें कि सुबह आपके होंठ चमकीले और चिकने हो गए हैं।
2. अपने पुराने लिपस्टिक में पेट्रोलियम जेली मिलाने पर आप देखेंगे कि आपकी लिपस्टिक नई लगने लगेगी – चमकीली। अपनी लिपस्टिक पर थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली लगायें और इसका उपयोग लिप ग्लॉस की तरह करें। वेपोरब के इन इस्तेमाल के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप
3. पेट्रोलियम जेली का उपयोग लिप एक्सफोलियेटर (आवरण उतारने के लिए) की तरह किया जा सकता है। पेट्रोलियम जेली की थोड़ी सी मात्रा एक नरम टूथब्रश पर लगायें तथा इसे अपने होठों पर रगड़ें। यह आपके होठों पर स्थित मृत त्वचा को निकालने में सहायक होता है तथा इसे नरम और चमकीला बनाता है। सुबह उठने के बाद आप यह कर सकते हैं।

4. ठंडी हवा से आपकी संवेदनशील पलकों की रक्षा करने और उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली एक उचित विकल्प है। सोने से पहले अपनी पलकों पर पेट्रोलियम जेली की पतली परत लगायें।
5. यदि आप अपनी आइब्रो (भौहें) बनाए रखना चाहते हैं तो आप पेट्रोलियम जेली का उपयोग कर सकते हैं, पेट्रोलियम जेली की थोड़ी मात्रा अपनी आइब्रो पर लगायें और इसे ऐसे ही छोड़ दें। हालाँकि यह आइब्रो जेल की तरह कार्य नहीं करता परंतु एक अच्छा विकल्प है।
6. अपने गालों की हड्डियों और आइब्रो पर पेट्रोलियम जेली लगाने से आपका चेहरा ताज़ा और चमकीला दिखेगा।
पेट्रोलियम जेली को कुछ सेकेंड के लिए गर्म करें और इसे रात में लगाने वाली क्रीम की तरह उपयोग में लायें। ऐसा नियमित तौर पर करने से आपकी त्वचा स्वच्छ और नरम हो जायेगी। जिनकी त्वचा तेलीय है वे वैकल्पिक तौर पर इसका उपयोग कर सकते हैं।
7. अपनी उँगलियों के पोरों पर पेट्रोलियम जेली लें तथा उसे अपने तलुओं पर अच्छे से लगायें। इसके बाद मोज़े पहन लें और इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें। इससे आपके पैरों की उंगलियाँ और तलुए नर्म हो जायेंगे। यह सूखे तलुओं के लिए जादू की तरह काम करता है। पेट्रोलियम जेली सूखे तलुओं को नरम और नम बनाती है।
इसे हाथों पर भी आजमायें। हाथों पर पेट्रोलियम जेली लगायें और कॉटन (सूती) के दस्ताने पहन लें। इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें तथा अपनी त्वचा की नई बनावट को देखें।
8. हाथ के नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली लगाने से वे लचीले बनते हैं। इसे दिन में दो बार लगायें जिससे आपके क्यूटिकल्स नरम और नम हो जाएंगे। वे लोग जिनके नाखून आसानी से टूट जाते हैं वे अपने नाखूनों को स्वस्थ बनाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
9. दोमुंहे बालों को छिपाने के लिए इनके अंतिम सिरे पर पेट्रोलियम जेली लगायें। प्रतिदिन इसका उपयोग करने से आपके बाल स्वस्थ दिखेंगे।
10. कई इत्रों की महक बहुत कम समय में ही उड़ जाती है। इसे अधिक देर तक बनाए रखने के लिए जहाँ जहाँ आपने इत्र छिड़का है वहां वहां पेट्रोलियम जेली लगायें। इससे इत्र की महक अधिक समय तक रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications